24 घण्टे ऑनलाइन

माता सीता की पूजा से मां लक्ष्मी भी होती है प्रसन्न, जानें पूजन विधि

5 मई को जानकी जयंती है (Sita Navami) । महिलाएं मां सीता को प्रसन्न करने के लिए आज व्रत रखती हैं। शाम को पूजा पाठ के बाद व्रत खोलती हैं और माता सीता की पूजा करती हैं एवं आरती का पाठ करती हैं। हिंदू धर्म में सीता नवमी का…

24GhanteOnline
April 20, 2025
2 min read

5 मई को जानकी जयंती है (Sita Navami) । महिलाएं मां सीता को प्रसन्न करने के लिए आज व्रत रखती हैं। शाम को पूजा पाठ के बाद व्रत खोलती हैं और माता सीता की पूजा करती हैं एवं आरती का पाठ करती हैं। हिंदू धर्म में सीता नवमी का उतना ही महत्व बताया गया है जितना राम नवमी का। सीता नवमी के दिन माता सीता की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसा कहते हैं कि सीता नवमी पर पूजा-अर्चना करने से जीवन की तमाम मुश्किलें दूर होती हैं।

मां सीता को मां लक्ष्मी का अवतार माना जाता है। इसलिए माता सीता की पूजा करने से मां लक्ष्मी खुद-ब-खुद प्रसन्न हो जाती हैं, जिन्हें धन की देवी भी कहा जाता है। सीता नवमी पर सच्चे मन से मां सीता की उपासना करने वालों के घर में कभी धन की कमी नहीं रहती है। ऐसी भी मान्यताएं हैं कि माता सीता की पूजा-पाठ से रोग और पारिवारिक कलह से मुक्ति मिल सकती है।

पूजन विधि


- सीता नवमी (Sita Navami) पर माता सीता का श्रृंगार करके उन्हें सुहाग की सामग्री चढ़ाई जाती है।
- शुद्ध रोली मोली, चावल, धूप, दीप, लाल फूलों की माला, गेंदे के पुष्प और मिष्ठान आदि से माता सीता की पूजा अर्चना करें।
- तिल के तेल या गाय के घी का दीया जलाएं और एक आसन पर बैठकर लाल चंदन की माला से ॐ श्रीसीताये नमः मंत्र का एक माला जाप करें।
- अपनी माता के स्वास्थ्य की प्रार्थना करें। लाल या पीले फूलों से भगवान श्री राम की भी पूजा अर्चना करें।

माता सीता जी आरती


आरति श्रीजनक-दुलारी की।
सीताजी रघुबर-प्यारी की...
जगत-जननि जगकी विस्तारिणि,
नित्य सत्य साकेत विहारिणि।

परम दयामयि दीनोद्धारिणि, मैया भक्तन-हितकारी की...
आरति श्रीजनक-दुलारी की।

सतीशिरोमणि पति-हित-कारिणि,
पति-सेवा-हित-वन-वन-चारिणि।
पति-हित पति-वियोग-स्वीकारिणि,
त्याग-धर्म-मूरति-धारी की...
आरति श्रीजनक-दुलारी की...

विमल-कीर्ति सब लोकन छाई,
नाम लेत पावन मति आई।
सुमिरत कटत कष्ट दुखदायी,
शरणागत-जन-भय-हारी की..
आरति श्रीजनक-दुलारी की।
सीताजी रघुबर-प्यारी की...

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…