24 घण्टे ऑनलाइन

अंगों के फड़कने से मिलते हैं संकेत… इस खतरे से करते है अलर्ट

कई बार आपने महसूस किया होगा कि अचानक आपका शरीर का कोई भी अंग फड़कने (Twitching) लगता है। कभी-कभी तो यह सिलसिला एक या दो दिन तक भी चलता है। इसको लेकर शगुन अपशगुन की बातें की जाती है या कई लोग इसे सिर्फ एक भ्रम ही मानते…

24GhanteOnline
July 21, 2025
2 min read

कई बार आपने महसूस किया होगा कि अचानक आपका शरीर का कोई भी अंग फड़कने (Twitching) लगता है। कभी-कभी तो यह सिलसिला एक या दो दिन तक भी चलता है। इसको लेकर शगुन अपशगुन की बातें की जाती है या कई लोग इसे सिर्फ एक भ्रम ही मानते हैं। लेकिन समुद्र शास्त्र के अनुसार शरीर के किसी भी अंग का फड़कना कोई ना कोई प्रभाव छोड़ता है या आपको आपके जीवन से कोई संबंधित कोई संकेत देता है जैसे की आंख फड़कना (Twitching) या फिर होंठ फड़कना। इन सबको लेकर समुद्र शास्त्र में अलग-अलग प्रभाव बताए गए हैं तो चलिए जानते हैं कुछ ऐसे ही शगुन अपशगुन के बारे में।

आंख फड़कना (Eyes Twitching) 

सबसे ज्यादा कोई अंग अगर फड़कता है या इसके बारे में बात की जाती है तो वह है आंख या आंख का ऊपरी हिस्सा। आंख फड़कने के बारे में समुद्र शास्त्र में कहा गया है की दाएं और बाएं आंख दोनों के फड़कने का अलग-अलग प्रभाव होता है। अगर आपकी दाहिनी आंख फड़क रही है तो माना जाता है की कुछ अशुभ समाचार मिलने वाला है। अगर वहीं महिलाओं की बाई आंख फड़क रही है, तो इसे शुभ समाचार का संकेत माना जाता है। लेकिन यही बात पुरुषों के ऊपर बिल्कुल उल्टी हो जाती है पुरुषों की दाई आंख फड़कने को अच्छा और बाई आंख फड़कने को बुरा माना जाता है। साथ में यह भी कहा जाता है कि अगर आपकी बाई आंख फड़क रही है तो आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है।

हाथ का फड़कना (Twitching) 

अगर आपका दाहिना कंधा फड़के तो बताया जाता है कि आपको धन की प्राप्ति होगी और वहीं अगर आपके बाया कंधा फड़के तो आपको सावधान है रहने की जरूरत है, हो सकता है कि कोई शत्रु या कोई आपके खिलाफ साजिश कर रहा हो। अगर आपका दायां हाथ फड़कता है तो आपको धन और वैभव मिलने के संकेत है, और वहीं अगर आपका बायां हाथ फड़कता है तो हो सकता है क्या आपको कोई खोई हुई चीज मिल जाये या आपका कोई बिछड़ा हुआ मित्र मिल जाये।

पैरों का फड़कना (Twitching) 

आपकी दाहिनी जांघ का फड़कना बताता है कि आपको अपमानित होना पड़ेगा। वहीं अगर आपकी बाईं जांघ फड़कती है तो कहा जाता है कि आपको कोई धन या वस्तु की प्राप्ति होगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…