सपने में खुद को पीते देखा है शराब, तो जान लें क्या है इसका मतलब
सपनों (Dreams) पर इंसान का कुछ भी नियंत्रण नहीं होता है इसलिए सपने में कुछ भी दिखाई देता है. स्वपन शास्त्र के अनुसार हर सपने का अपना अलग अर्थ होता है. क्या आपने कभी सपने में खुद को शराब (Alcohl) पीते या पिलाते हुए देखा…
24GhanteOnline
November 6, 20253 min read
सपनों (Dreams) पर इंसान का कुछ भी नियंत्रण नहीं होता है इसलिए सपने में कुछ भी दिखाई देता है. स्वपन शास्त्र के अनुसार हर सपने का अपना अलग अर्थ होता है. क्या आपने कभी सपने में खुद को शराब (Alcohl) पीते या पिलाते हुए देखा है. आगे जानेंगे कि सपने में शराब देखने का क्या मतलब होता है.....
सपने (Alcohol) में शराब देखना कितना शुभ अशुभ
सपने पर किसी को कोई बस नहीं चलता हम सपनों में कुछ भी देख लेते हैं. कई बार सपनों में खाने पीने की चीजें भी आ जाती है. आप सभी को पता ही होगा की हमारी सेहत के लिए शराब कितना हानिकारक होती है. लेकिन, अगर सपने में शराब आए तो क्या वो भी सेहत के लिए हानिकारक होता है? तो आइए जानते हैं अगर सपने में शराब दिखाई दे तो इसका क्या अर्थ होता है. स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने हमारी जिंदगी का आइना होते हैं. जो हमें हमारी जिंदगी से जुड़े कई संकेत देते हैं.
सपने में शराब (Alcohol) पीना
स्वपन शास्त्र के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति सपने में खुद को शराब पीते देखता है तो इसका अर्थ है की उसको आने वाले समय में कोई अच्छा फल मिल सकता है. हो सकती है की आपको आने वाले समय में धन प्राप्ति को योग बन जाएं.
सपने में दिखाई दे शराब (Alcohol) की दुकान
अगर किसी व्यक्ति को सपने में शराब की दुकान दिखाई देती है तो ये आपके लिए अशुभ संकेत देने वाला सपना साबित हो सकता है. इस तरह के सपने दिखना इस बात का संकेत करते हैं की आने वाले समय में आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है. हो सकता है की आप आने वाले समय में कर्ज में डूब जाएं.
सपने में दोस्तों को शराब (Alcohol) पीते देखना
यदि कोई व्यक्ति सपने में खुद को दोस्तों को शराब पिलाते देखते हैं तो इसका अर्थ है कि आने वाले समय में आपके दोस्त आपके सहायता कर सकते हैं. इसका एक अर्थ ये भी है की हो सकता है की आने वाले समय में आप अपने दोस्तों से लाभ निकलवाने में कामयाब हो सकते हैं.
सपने में शराब (Alcohol) फेकना
अगर कोई इंसान सपने में खुद को शराब फेंकते देखता है तो इस तरह का सपना आपके लिए शुभ हो सकता है। इसका मतलब है की अगर आपकी सफलता के रास्ते में परेशानियां आ रही हैं तो आप उन्हें दूर करने में कामयाब रहेंगे। इस तरह के सपने इस बात का भी संकेत देते हैं की आप अपना लक्ष्य को हासिल करने में कामयाब हो सकते हैं।
Comments (0)
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
