24 घण्टे ऑनलाइन

जानें सपने में सांप देखने का मतलब

कहा जाता है कि सोते समय की चेतना की अनुभूतियों को स्वप्न यानी सपना (Dream) कहते हैं। सपनों की दुनिया हमेशा से ही रहस्य और शोध का विषय रहा है। पुराण विशेषज्ञ, मनोविज्ञानी और स्वप्नशास्त्री तीनों तरह के विद्वानों के ही…

24GhanteOnline
September 4, 2025
2 min read

कहा जाता है कि सोते समय की चेतना की अनुभूतियों को स्वप्न यानी सपना (Dream) कहते हैं। सपनों की दुनिया हमेशा से ही रहस्य और शोध का विषय रहा है।

पुराण विशेषज्ञ, मनोविज्ञानी और स्वप्नशास्त्री तीनों तरह के विद्वानों के ही अलग-अलग मत हैं। हर कोई अपने अनुसार सपने को परिभाषित करते हैं। हम लोग हर दिन अलग-अलग तरह के सपने देखते हैं। हर सपने का अलग मतलब होता है।

यह एक बहुत ही सामान्य सपना (Dream) है। खासतौर से तब अगर आप राहु/केतु या शनि के दशा-अन्तर्दशा-प्रत्यंतरादशा के अंतर्गत जा रहे हैं। हालांकि, कई बार ऐसा होता है कि इस तरह की दशा नहीं होती है तब भी हम इस तरह के सपने देखते हैं। लोग सांप को सपने में देखकर डर जाते हैं।

दूसरे, अगर आप अपने आस-पास एक बड़ा सांप (हॉलीवुड प्रकार) देखते हैं या कोई सांप आपको काट रहा है, तो इसका मतलब है कि आपके साथ स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।

या यूं कहा जाए कि आपके स्वास्थ्य में कुछ अच्छा नहीं होगा। इस तरह के सपने हम तब देखते हैं जब राहु/केतु या शनि के दशा-अन्तर्दशा-प्रत्यंतरादशा चल रही होती है।

ऐसे में आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। हालांकि, यह आवश्यक नहीं है कि जो कोई भी इस तरह के दशा के तहत जा रहा है, वह इस तरह के ही सपने देखेगा। लेकिन अगर आप समस्या में हैं तो आप इस तरह के सपने देख सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।