24 घण्टे ऑनलाइन

हर सपना कुछ कहता हैं, जानें इनका महत्व

हर व्यक्ति रात को सोते समय सपने (Dreams) देखता हैं जो कि एक प्राकृतिक क्रिया हैं। लेकिन ज्योतिष की शाखा स्‍वप्‍न शास्‍त्र के अनुसार हर सपने का अपना एक विशेष महत्व होता हैं जो कि व्यक्ति के जीवन में भविष्‍य में होने वाली…

24GhanteOnline
March 13, 2026
4 min read

हर व्यक्ति रात को सोते समय सपने (Dreams)  देखता हैं जो कि एक प्राकृतिक क्रिया हैं। लेकिन ज्योतिष की शाखा स्‍वप्‍न शास्‍त्र के अनुसार हर सपने का अपना एक विशेष महत्व होता हैं जो कि व्यक्ति के जीवन में भविष्‍य में होने वाली घटनाओं का संकेत देते हैं। जी हां, आपके द्वारा देखे गए सपने का एक अर्थ होता हैं जो आपके जीवन से जुड़ा होता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे सपने (Dreams)  और उनसे जुड़े अर्थ के बारे में बताने जा रहे है।

सपने (Dreams) में खुद को निर्वस्‍त्र देखना

यह सपना बहुत ही अजीब माना जाता है। सपने में सबके सामने खुद को निर्वस्‍त्र अवस्‍था में देखने का अर्थ है कि असल जीवन में आप अपनी कोई बात दूसरों से छिपाने का प्रयास कर रहे हैं। इसका अर्थ है कि आपके दिमाग में ऐसी कोई चीज चल रही है जो आप दूसरों को बताने से डरते हैं या फिर बताना नहीं चाह रहे हैं।

सपने (Dreams) में ऊंचाई से गिरना

सपने में खुद को ऊंचाई से नीचे गिरते हुए देखने का अर्थ है कि आपके जीवन में कोई चीज ऐसी है जो सही नहीं चल रही है। या फिर आप किसी नई योजना पर काम करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको इसके बारे में एक बार फिर से सोचने की जरूरत है। यानी कि ऐसा हो सकता है आप जो काम इस वक्‍त कर रहे हैं या फिर अपनी प्रफेशनल लाइफ में जिस प्रॉजेक्‍ट से इस वक्‍त जुड़े हैं, उसका परिणाम खराब हो सकता है।

सपने (Dreams) में कोई आपका पीछा करे तो

अगर आपने कोई ऐसा सपना देखा है कि कोई आपकी पीछा कर रहा है तो ऐसे सपनों को बहुत ही भयानक माना जाता है। ऐसे सपने का अर्थ है कि आप अपनी रियल लाइफ में किसी चीज से बचकर भाग रहे हैं या फिर कोई ऐसी चीज है जिसका आप सामना नहीं करना चाहते। सपने में कोई पीछा करे तो ऐसा माना जा सकता है कि आप अपने ही किसी डर से पीछा छुड़ाकर भागना चाहते हैं। सपने में कोई जानवर आपका पीछा करे तो इसका अर्थ है कि आप अपने ही किसी डर से पीछा छुड़ाकर भाग रहे हैं।

सपने (Dreams) में खुद को मरते हुए देखना

सपने में खुद को मरते हुए देखना फिर किसी अपने को मरते हुए देखना आपके अंदर के भय को दर्शाते हैं। ऐसे सपने आने का अर्थ है कि आप इस वक्‍त किसी प्रकार का एंग्‍जाइटी से जूझ रहे हैं। कोई डर है जो आपके मन में कई दिनों किसी चीज को लेकर बैठा है। इसका यह भी अर्थ माना जाता है आपके बच्‍चों को लेकर आपके मन में किसी प्रकार की चिंता है।

सपने (Dreams) में खुद को उड़ते हुए देखना

अगर आपने सपने में खुद को उड़ते हुए देखा है तो इसके 2 अर्थ माने जाते हैं। पहला यह कि व्‍यक्ति अपनी लाइफ में पूरी आजादी के साथ जीना चाहता है। वह किसी भी प्रकार के बंधनों से मुक्‍त होकर अपने जीवन को अपने ढंग से जीना चाहता है। दूसरी तरफ इसका अर्थ यह भी है कि कोई व्‍यक्ति अपने जीवन की सच्‍चाइयों से पीछा छुड़ाकर भागना चाहता है।

सपने (Dreams) में दांत टूट जाना

सपने में दांत टूटकर गिर जाने के कई मतलब हो सकते हैं। इसका एक अर्थ यह भी है कि आप अपने बाहरी व्‍यक्तित्‍व को लेकर परेशान हैं। इसका एक अर्थ यह भी है कि आप अपनी बात किसी से कहने के बारे में कई दिन से सोच रहे हैं, लेकिन उसके सामने आने पर नहीं बोल पाते हैं। सपने में दांत गिरने का अर्थ यह भी है कि आप अपनी ताकत को धीरे-धीरे खो रहे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…