24 घण्टे ऑनलाइन

कार इंश्योरेंस ऑनलाइन लें या ऑफलाइन? जानिए क्या है बेहतर

नई कार खरीदने के बाद उसे नुकसान, एक्सीडेंट, चोरी या किसी और नुकसान से बचाने के लिए कार इंश्योरेंस (Car Insurance) कराना बहुत ज़रूरी होता है. ये आपकी कार को सुरक्षित रखता है और किसी भी अनहोनी में आपको आर्थिक नुकसान से…

24GhanteOnline
January 4, 2026
4 min read
कार इंश्योरेंस ऑनलाइन लें या ऑफलाइन? जानिए क्या है बेहतर

नई कार खरीदने के बाद उसे नुकसान, एक्सीडेंट, चोरी या किसी और नुकसान से बचाने के लिए कार इंश्योरेंस (Car Insurance) कराना बहुत ज़रूरी होता है. ये आपकी कार को सुरक्षित रखता है और किसी भी अनहोनी में आपको आर्थिक नुकसान से बचाता है. आजकल, ग्राहकों के पास आमतौर पर दो विकल्प होते हैं. वो या तो ऑनलाइन कार इंश्योरेंस खरीद सकते हैं या स्थानीय इंश्योरेंस एजेंट के माध्यम से ऑफलाइन इंश्योरेंस करवा सकते हैं. दोनों के अपने-अपने फायदे है आज हम आपको इस खबर के माध्यम से ऑनलाइन या ऑफलाइन कौन सा कार इंश्योरेंस (Car Insurance) खरीदना आपके लिए बेहतर रहेगा. ये आपको बताने जा रहे हैं.

ऑनलाइन कार इंश्योरेंस (Car Insurance) खरीदने के फायदे


ब्रांच जाने की जरूरत नहीं: आप घर बैठे आराम से कार इंश्योरेंस खरीद सकते हैं. आपको शाखा जाने, लंबी कतारों में खड़े होने या एजेंट से मिलने की जरूरत नहीं है. आप अपनी सुविधानुसार प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

कई प्लान को आसानी से कंपेयर करें: ऑनलाइन प्लेटफॉर्म आपको एक ही जगह पर कई इंश्योरेंस प्लान देखने की सुविधा देते हैं. आप कई कंपनियों की पॉलिसियों के बारे में जान सकते हैं, उनकी तुलना कर सकते हैं और फिर सही प्लान का चयन कर सकते हैं.

तुरंत प्रीमियम का कैलकुलेशन: ऑनलाइन प्रीमियम कैलकुलेटर की मदद से आप तुरंत जान सकते हैं कि आपको कितना प्रीमियम देना होगा. इससे आपको पहले से ही लागत का स्पष्ट अनुमान मिल जाता है.

तेज़ प्रोसेस: चूंकि सब कुछ ऑनलाइन होता है, इसलिए पॉलिसी खरीदने और रिन्यूअल की प्रक्रिया जल्दी पूरी हो जाती है. इससे काफी समय बचता है.

कम कॉस्ट : ऑनलाइन कार इंश्योरेंस में कोई बिचौलिए शामिल नहीं होते. आप सीधे कंपनी को भुगतान करते हैं, जिससे आमतौर पर प्रीमियम कम होता है.

वेबसाइट पर पूरी जानकारी मिल जाएगी: इंश्योरेंस कंपनियों की वेबसाइटों पर पॉलिसी के विवरण, फायदे, नियम और शर्तें स्पष्ट रूप से प्रदर्शित होती हैं. अंतिम निर्णय लेने से पहले आप सब कुछ ध्यान से पढ़ सकते हैं.

रिव्यू और क्लेम सेटलमेंट रेशो की जांच: क्लेम करते समय कंपनी का क्लेम सेटलमेंट रेशो बहुत महत्वपूर्ण होता है. इससे ये साबित होता है कि कंपनी कितनी कुशलता से क्लेम सेटल करती है.खरीदने से पहले हमेशा रिव्यू, रेटिंग और रेशो की जांच करें.

24 घंटे सहायता: अगर आपके कोई सवाल है या आपको कोई समस्या आ रही है, तो आप ईमेल, कॉल या चैट के माध्यम से सहायता प्राप्त कर सकते हैं. कंपनियां 24 घंटे ऑनलाइन कस्टमर असिस्टेंस देती हैं.

ऑफलाइन कार इंश्योरेंस (Car Insurance) खरीदने के फायदे


हालांकि ऑनलाइन प्रक्रिया तेज और आसान है, फिर भी कई लोग एजेंट के माध्यम से ऑफलाइन कार इंश्योरेंस खरीदना पसंद करते हैं.

इसके कुछ फायदे इस प्रकार हैं:


एजेंट से आमने-सामने मिलती है मदद: आज के डिजिटल समय में भी, कई लोग, विशेषकर वरिष्ठ नागरिक और पहली बार कार खरीदने वाले, पॉलिसी पर आमने-सामने चर्चा करना पसंद करते हैं. एजेंट कवरेज और लाभों को स्पष्ट रूप से समझाता है.
सीमित डिजिटल नॉलेज वाले लोगों के लिए बेहतर: हर कोई ऑनलाइन फॉर्म या डिजिटल भुगतान में सहज नहीं होता है. ऐसे व्यक्तियों के लिए, ऑफलाइन तरीका ज्यादा आसान है.

प्लान को आसानी से समझना: पॉलिसी की शर्तें कभी-कभी समझना मुश्किल हो सकता है. एजेंट से सीधे बात करने से तकनीकी भाषा और शर्तें आसान हो जाती हैं.

कागजी कार्रवाई में सहायता: फॉर्म भरने में गलतियां होना आम बात है. ऐसे में, एजेंट डॉक्यूमेंटेशन में सहायता करते हैं और क्लेम प्रोसेस के दौरान भी सहयोग देते हैं, जिससे सब कुछ आसान हो जाता है.

पहली बार कार खरीदने वालों के लिए बेहतर: पहली बार कार खरीदने वालों, विशेषकर बुजुर्ग ग्राहकों के लिए, विश्वास एक महत्वपूर्ण चीज है. ऐसे में, एजेंट से आमने-सामने बातचीत करने से आत्मविश्वास बढ़ता है.

कार इंश्योरेंस (Car Insurance) चुनने का सही तरीका


कार इंश्योरेंस (Car Insurance) चुनते समय कोई एक सबसे अच्छा विकल्प नहीं होता. सही चुनाव इस बात पर निर्भर करता है कि आप प्रक्रिया से कितने सहज हैं, आपको पॉलिसी कितनी जल्दी चाहिए, और आप खुद सब कुछ संभालना पसंद करते हैं या किसी की मदद लेना चाहते हैं.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…