24 घण्टे ऑनलाइन

हथेली की रेखाओं से जाने किस क्षेत्र में बनाएं करियर, मिलेगी सफलता

हस्तरेखा (Palmistry) ज्योतिष की महत्वपूर्ण शाखा हैं जिसकी मदद से आप अपनी ज़िंदगी से जुड़े काई राज जान सकते हैं। हाथ की रेखाएं केवल स्‍वभाव और भविष्‍य नहीं बताती हैं, बल्कि वे मार्गदर्शन भी देती हैं। जी हां, हथेली रेखाओं…

24GhanteOnline
September 15, 2025
4 min read
हथेली की रेखाओं से जाने किस क्षेत्र में बनाएं करियर, मिलेगी सफलता

हस्तरेखा (Palmistry) ज्योतिष की महत्वपूर्ण शाखा हैं जिसकी मदद से आप अपनी ज़िंदगी से जुड़े काई राज जान सकते हैं। हाथ की रेखाएं केवल स्‍वभाव और भविष्‍य नहीं बताती हैं, बल्कि वे मार्गदर्शन भी देती हैं। जी हां, हथेली रेखाओं की बनावट से जहां आप स्‍वभाव और भविष्‍य का आंकलन कर सकते हैं, उसी अनुसार यह भी पता लगा सकते हैं कि किस क्षेत्र में करियर बनाना बेहतर रहेगा आपको उसमें सफलता मिलेगी। अगर इसका पता कर उस क्षेत्र में कदम बढ़ाए जाए तो बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि हाथ की रेखाओं (Palmistry)की कैसी स्थिति किस करियर में जाने का इशारा देती है। तो आइये जानते हैं इसके बारे में...

- कुछ व्यक्तियों की हथेली में गुरु पर्वत ऊपर की ओर उभरा हुआ होता है। तो यह स्थिति शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को अत्यंत लाभप्रद माना जाता है। जिस लोगों की हस्तरेखा इस प्रकार की होती है वह लोग चिकित्सा, राजनीति, प्रबंधन या सरकारी क्षेत्रों से जुड़े कार्यों में अपना करियर सुगमता पूर्वक बना सकते हैं।

- हाथ की कठोर उंगलियां, मोटी गांठे, पतले और सांवले हाथ व्‍यक्ति के दार्शनिक होने का इशारा करते हैं। यदि गांठे ज्‍यादा स्‍पष्‍ट दिखें तो ऐसे लोग भौतिक सुखों की बजाय ऊंचे विचारों को प्राथमिकता देने वाले होते हैं।

- मध्यम उंगली के नीचे स्थित शनि पर्वत का हस्तरेखा में विशेष स्थान होता है। कुछ लोगों की हथेली में शनि पर्वत ऊपर की उभरा हुआ होता है, तो ऐसे लोगों को अपने जीवन में करियर से जुड़े मामलों में अधिक परिश्रम करना पड़ता है। इस प्रकार के लोग पुरातत्ववेदा, बागबानी या फिर ठेकेदारी के कार्यों में सफलता प्राप्त करते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,palmistry,career sign
- हथेली में सूर्य पर्वत का स्थान अनामिका उंगली के ठीक नीचे होता है। हस्तरेखा विशेषज्ञों के अनुसार जिन लोगों की हथेली में सूर्य पर्वत ऊपर की ओर उभरा हुआ होता है, ऐसे लोग चिकित्सा से जुड़े क्षेत्रों में सफलता पूर्वक अपना करियर बनाते हैं।

- जिन लोगों की जीवन रेखा गुरु पर्वत की ओर ऊंचाई तक जाती है, तो ऐसे लोगों सफलता सुगमता से प्राप्त होती है। ऐसे लोगों को सरकारी नौकरी में आसानी से सफलता प्राप्त होती है। अगर दोनों हथेलियों में भाग्य रेखा शनि पर्वत की ओर दिखे तो ऐसे लोगों को प्रशासनिक पद आसानी से प्राप्त हो सकते हैं।

- किसी किसी की हथेली में शुक्र पर्वत ऊपर की ओर उभरा हुआ होता है, तो ऐसे लोग फैशन से जुड़े क्षेत्रों में अपना करियर बनाते हैं और अपने काम के मध्यम से प्रसिद्धि प्राप्त करते हैं।

- ऐसे जातक जिनकी हथेली सफेद और हाथ लंबे हों। साथ ही हथेली में सूर्य, गुरु और बुध पर्वत अच्‍छी तरह उभार लिए हों, उनकी रुचि राजनीति में होती है। इसके अलावा गुरु पर्वत की चोटी से मस्तिष्‍क रेखा शुरू हो और नीचे आकर 2 भागों में बंट जाए तो व्‍यक्ति राजनीति में अच्‍छा पद और रुतबा पाता है।

- यदि किसी व्यक्ति की हथेली में चन्द्रमा ऊपर की ओर उभरा हुआ होता है, तो ऐसे लोग साहित्य, कला, लेखन एवं पत्रकारिता में अपना बेहतरीन करियर बनाते हैं और अपना व अपनों का नाम रौशन करते हैं।

- आमतौर पर जिन लोगों की वकालत में रुचि होती है उनकी हथेलियां खासी चौड़ी होती हैं और उंगलियां छोटी होती हैं। हथेली लालिमा लिए होती है। हथेली में बुध और मंगल पर्वत अच्‍छी तरह उभरे होते हैं। साथ ही मस्तिष्‍क रेखा व जीवन रेखा एकदम अलग-अलग रहती हैं।

- लंबी उंगलियां, स्‍पष्‍ट पोर, पतले सुंदर, कोमल हाथ वाले लोगों की दिलचस्‍पी कविताओं में होती है। इनकी हथेली में सूर्य, चंद्र और शुक्र पर्वत अच्‍छी तरह उभरे होते हैं। साथ ही हृदय रेखा आगे चलकर कई शाखाओं में बंट जाती है।

- यदि किसी की हथेली में मणिबंध से सीधी रेखा निकलकर शनि पर्वत से मिलती है तो ऐसे व्यक्ति अपने जीवन में किसी उच्चाधिकारी का पद हासिल करते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…