24 घण्टे ऑनलाइन

बालों को शैंपू करते समय रखें ध्यान, दूर हो जाएंगी सभी समस्याएं

बालों (Hair) को धोना काफी आवश्यक है क्योंकि इससे वे साफ़ सुथरे और स्वस्थ रहते हैं। हर व्यक्ति अपने बालों को अलग अलग तरीकों से धोता है, और इन विभिन्न तरीकों की वजह से ही धुलने के बाल सबके बाल अलग प्रकार के दिखते हैं। कई…

24GhanteOnline
October 8, 2025
3 min read

बालों (Hair) को धोना काफी आवश्यक है क्योंकि इससे वे साफ़ सुथरे और स्वस्थ रहते हैं। हर व्यक्ति अपने बालों को अलग अलग तरीकों से धोता है, और इन विभिन्न तरीकों की वजह से ही धुलने के बाल सबके बाल अलग प्रकार के दिखते हैं। कई लोग अभी भी बाल धोने की सही विधि से अनजान हैं। और इसी वजह से डेन्ड्रफ, बालों का झड़ना और सिरों के रूखे होने जैसी परेशानियां होती हैं। जड़ों से लेकर सिरों तक बालों को धोने के लिए कुछ तो समझदारी की जरूरत है। जानिए बालों को धोने की कुछ टिप्स और साथ ही ध्यान रखें की आप इन्हें सही तरह से अपनाएं।

# जिस तरह कपड़ों को धोने से पहले उन्हें भिगोना काफी ज़रूरी होता है, उसी प्रकार बालों (Hair) को भी पहले भिगोना आवश्यक है। शैम्पू लगाने से पहले बालों को अच्छी प्रकार भिगोकर रखें। आप इसके लिए गुनगुने पानी का भी प्रयोग कर सकते हैं, क्योंकि सिर से गन्दगी साफ़ होगी और क्यूटीकल्स खुलेंगे।

# बालों को अच्छी तरह से धोने का पहला ही तरीका है कि बालों को उपर से धोना। गरदन को नीचे की ओर झुकाकर पानी डालें ताकि वह सीधा नीचे गिरता जाए। इससे बालों में से शैम्पू जल्दी निकल जाएगा। गुनगुने पानी से बाल धोएं।

# बेकिंग सोडा का उपयोग करने से आपके बालों की गंदगी और तेल से छुटकारा मिलता है। बालों के रोमछिद्र भी खुल जाते है। जिससे आपकी बालों का रक्तप्रभाव भी सही रहता है।

# अपने बालों की उचित देखभाल के लिए रोज़ रोज़ बालों को धोने के बजाय 2-3 दिन में एक बार धोएं क्योंकि जब आप अपने बालों को बार बार धोते हैं तो पानी और शैम्पू के उपयोग से सर की त्वचा तेल छोड़ने लगती है, जिससे सर की त्वचा को नुक़सान पहुँचता है।

# आप चाहे जिस किसी भी शैम्पू का प्रयोग करें, इसे जड़ों पर ज़्यादा से ज़्यादा इस्तेमाल करने का प्रयास करें। इस प्रक्रिया के समय जो भी शैम्पू बहकर नीचे आता है, वह नीचे के बालों के लिए काफी होता है। कंडीशनर का मामला इसके बिलकुल उलट होता है क्योंकि इसे लगाते वक़्त आपको बालों के सिरे पर ज़्यादा ध्यान देना होता है। बालों के सिरे में सबसे पुराने और सबसे रूखे बाल मौजूद होते हैं, अतः यहां आपको कंडीशनर की ज़रुरत ज़्यादा है।

# गीले बालों को रगडने से बाल ज्यादा टूटते हैं। इसलिए बाल धोने के बाद उन्हें किसी सूती तौलिये में थोड़ी देर तक बांधकर रखें इससे बाल आराम से सूख जाएंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।