24 घण्टे ऑनलाइन

भोजन पकाते समय इन नियमों का करें पालन, भरे रहेंगे धन के भंडार

हिंदू धर्म में अन्न को देवता के समान पूजनीय माना गया है. यही कारण है कि इसे न सिर्फ खाते समय बल्कि बनाते समय कुछेक नियमों का पालन करना बेहद जरूरी माना गया है. मान्यता है कि जो कोई अन्न का आदर करते हुए उसे अपने यहां…

24GhanteOnline
February 18, 2025
3 min read

हिंदू धर्म में अन्न को देवता के समान पूजनीय माना गया है. यही कारण है कि इसे न सिर्फ खाते समय बल्कि बनाते समय कुछेक नियमों का पालन करना बेहद जरूरी माना गया है. मान्यता है कि जो कोई अन्न का आदर करते हुए उसे अपने यहां पकाता (Cooking) और खाता है, उसके यहां दिन दोगुनी-रात चौगुनी बरकत होती है. घर में मां अन्नपूर्णा देवी की कृपा हमेशा बरसती रहे और आपके अन्न का भंडार कभी खाली न हो, आइए इसके लिए भोजन पकाने (Cooking)  से लेकर खाने का सही नियम और उपाय विस्तार से जानते हैं.

भोजन (Cooking)  पकाने का नियम


हिंदू मान्यता के अनुसार खाना बनाते समय कुछेक नियमों का पालन करना बहुत जरूरी होता है. हिंदू मान्यता के अनुसार भोजन बनाने से पहले आदमी को तन और मन से पवित्र हो जाना चाहिए फिर उसके बाद प्रसन्न मन से भोजन पकाना चाहिए. भोजन को हमेशा शुद्ध जगह पर बनाना चाहिए.

खाना खाने से पहले पढ़ें ये मंत्र


हिंदू मान्यता के अनुसार भोजन करने से पहले अन्न देवता का आभार प्रकट करना चाहिए. इसके लिए शास्त्रों में भोजन मंत्र का पाठ करने को कहा गया है.

दाएं हाथ से ही करें भोजन


हिंदू मान्यता के अनुसार भोजन के दौरान कभी भी अन्न का अपमान नहीं करना चाहिए और खाना हमेशा दाएं हाथ से खाना चाहिए. हिंदू मान्यता के अनुसार बाएं हाथ से भोजन करने को बड़ा दोष माना गया है.

किस ओर मुख करके खाएं खाना


सनातन परंपरा में किसी भी कार्य को करने के लिए शुभ समय और शुभ दिशा बताई गई है. ऐसे में भोजन को हमेशा सही समय पर सही दिशा में ही करना चाहिए. हिंदू मान्यता के अनुसार पूर्व दिशा को देवताओं की दिशा माना गया है, ऐसे में इसी दिशा में मुख करके भोजन करना शुभ साबित होता है.

अन्न का करें दान


यदि आप चाहते हैं कि आपके घर में अन्न और धन का भंडार बढ़ता ही चला जाए तो आपको इसका हमेशा दान भी करना चाहिए. हिंदू मान्यता के अनुसार अन्न का दान महादान माना गया है. ऐसे में इसे आम आदमी से लेकर पशु-पक्षियों के लिए प्रतिदिन जरूर निकालें.

भोजन करने का नियम


- हिंदू मान्यता के अनुसार भोजन हमेशा किसी आसन या मेज पर बैठकर करना चाहिए और उतना ही खाना लेना चाहिए जितना कि आप खा सकें. कभी भी थाली में अन्न नहीं छोड़ना चाहिए.
- कभी भी न तो बिस्तर पर बैठकर खाना खाना चाहिए और न ही खाने की थाली में हाथ धोना चाहिए. हिंदू मान्यता के अनुसार ऐसा करने वालों के यहां से धन की देवी मां लक्ष्मी और अन्न की देवी मां अन्नपूर्णा नाराज होकर चली जाती हैं.
- आदमी को हमेशा तन और मन से पवित्र होकर शांति के साथ भोजन करना चाहिए. हिंदू मान्यता के अनुसार भोजन करते समय झगड़ा करने पर मां अन्नपूर्णा का अपमान होता है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…