24 घण्टे ऑनलाइन

घुटने का कालापन नहीं पहनने दे रहा शॉर्ट ड्रेस, दूर करने के लिए करें ये उपाय

कई बार शरीर के कुछ हिस्सों की सफाई ना करना आपके लुक को बिगाड़ सकता है। शरीर का ये हिस्सा आपके घुटने हैं। अगर आप पैंट या फिर लोअर पहनते हैं तो आपके घुटने लोगों को दिखाई नहीं देते लेकिन जैसे ही आप शार्ट्स पहनते हैं तो…

24GhanteOnline
April 14, 2025
2 min read

कई बार शरीर के कुछ हिस्सों की सफाई ना करना आपके लुक को बिगाड़ सकता है। शरीर का ये हिस्सा आपके घुटने हैं। अगर आप पैंट या फिर लोअर पहनते हैं तो आपके घुटने लोगों को दिखाई नहीं देते लेकिन जैसे ही आप शार्ट्स पहनते हैं तो आपके घुटनों का कालापन (knee blackness) लोगों के सामने आपको शर्मिंदा कर सकता हैं।

ऐसे में जरूरी है कि आप शरीर के बाकी हिस्सों की तरह घुटने के कालेपन को भी दूर करें। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताएंगे जिससे कुछ ही दिनों में घुटने का कालापन (Knee blackness) दूर हो जाएगा।


  • आलिव ऑयल घुटने के कालेपन (Knee blackness) को दूर करने का सबसे बेहतरीन उपाय है। इसके लिए बस आप दो चम्मच ऑलिव ऑयल लें और उसमें दो चम्मच चीनी मिलाएं। अब इस मिश्रण को घुटने पर लगाएं और हल्के हाथ से मसाज करें। इसे करीब पांच से दस मिनट तक ऐसे ही रहने दें। थोड़ी देर बाद पानी से इसे धो दें। ऐसा रोजाना करने से आपके घुटने की स्किन लाइट होने लगेगी।

  • नारियल का तेल घुटने पर जमे मैल को आसानी से दूर कर सकता है। इसके लिए बस आप नारियल के तेल की कुछ बूंदे एक कटोरी में डालें और नींबू का रस इसमें मिला लें। इस मिश्रण को घुटने पर लगाकर मसाज करें। करीब 10 से 15 मिनट तक मसाज करें। दिन में कम से कम दो बार मसाज करें। रोजाना ऐसा करने से घुटने पर जमा गंदगी साफ हो जाएगी।

  • नींबू प्राकृतिक ब्लीच का काम करता है। इसमें विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है जो डेड स्किन को हटाकर स्किन टोन को लाइट करता है। इसके लिए बस आप नींबू का एक टुकड़ा लें और उससे घुटने पर हल्के हाथ से मसाज करें। 10 से 15 मिनट तक मसाज करने के बाद कुछ देर के लिए घुटने को ऐसे ही छोड़ दें। उसके बाद पानी से घुटने को धोकर मॉश्चराइजर लगा लें। रोजाना ऐसा करने से आपको फर्क दिखने लगेगा।

  • बेकिंग सोडा भी क्लींजर का काम करता है। इससे पिग्मेंटेशन भी दूर होता है, साथ ही स्किन टोन को लाइट करता है। बेकिंग सोडा को दूध में मिलाएं और घुटने पर लगाकर मसाज करें। 10 मिनट तक मसाज करने के बाद गुनगुने पानी से घुटने को धो लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।