24 घण्टे ऑनलाइन

सनराइजर्स हैदराबाद की सबसे बड़ी हार, KKR ने किया चारों खाने चित

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-15 में कोलकाता नाइट राइ़डर्स (KKR) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से हुआ। 3 अप्रैल (गुरुवार) को ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में कोलकाता की टीम ने 80 रनों से जीत…

24GhanteOnline
April 3, 2025
2 min read

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-15 में कोलकाता नाइट राइ़डर्स (KKR) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से हुआ। 3 अप्रैल (गुरुवार) को ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में कोलकाता की टीम ने 80 रनों से जीत हासिल की। सनराइजर्स को जीत के लिए 201 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन उसकी पूरी टीम 120 रनों पर ढेर हो गई। आईपीएल में रनों के लिहाज से सनराइजर्स हैदराबाद की ये सबसे बड़ी हार रही। कोलकाता ने चार मैचों में दूसरी जीत दर्ज की है वहीं हैदराबाद के खिलाफ उसकी लगातार चौथी विजय है।

कोलकाता (KKR) की जीत के हीरो


कोलकाता (KKR) की जीत में बल्लेबाजों का तो हाथ रहा ही लेकिन गेंदबाजों ने सही मायनों में टीम की जीत सुनिश्चित की। तेज गेंदबाज वैभव अरोड़ा ने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इस खिलाड़ी ने ट्रेविस हेड, इशान किशन और हेनरिक क्लासेन के विकेट चटकाए। वरुण चक्रवर्ती ने भी 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।आंद्रे रसेल को 2 और नरेन-हर्षित राणा को 1-1 विकेट हासिल हुआ।

हैदराबाद के बल्लेबाज बर्बाद


हैदराबाद की बल्लेबाजी उसकी ताकत हुआ करती थी लेकिन अब वही उसकी कमजोरी बन गई है। ट्रेविस हेड महज 4 रन बना सके। अभिषेक शर्मा ने 2 ही रन बनाए। ईशान किशन का भी यही हाल रहा, वो भी 2 रन बनाकर निपट गए। नीतीश रेड्डी ने 19 रनों की पारी खेली। कामिंडु मेंडिस ने 27 रन बनाए।

सबसे ज्यादा 33 रन हेनरिक क्लासेन ने बनाए।एक ओर जहां बातें हो रही थी कि हैदराबाद की टीम टी20 में 300 रन बना सकती है लेकिन अब ये टीम 20 ओवर तक नहीं खेल पा रही। कोलकाता के खिलाफ ये टीम 16.4 ओवर में ही ढेर हो गई।

कोलकाता (KKR) ने 5 टीमों को पछाड़ा


कोलकाता की टीम ने पांच टीमों को पछाड़ते हुए अंक तालिका में गजब वापसी की है। ये टीम 10वें स्थान से सीधे पांचवें नंबर पर पहुंच गई। दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 4 मैचों में एक जीत और तीन हार के साथ सबसे नीचे 10वें स्थान पर लुढ़क गई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।