24 घण्टे ऑनलाइन

ट्रेन में चेकिंग के दौरान किन्नरों का हंगामा, आरपीएफ इंस्पेक्टर पर हमला

देवरिया। जिले के रेलवे स्टेशन पर रविवार रात किन्नरों (Kinnars) ने जमकर हंगामा किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ट्रेन में चेकिंग के दौरान किन्नरों ने आरपीएफ इंस्पेक्टर पर हमला कर…

24GhanteOnline
September 1, 2025
2 min read
ट्रेन में चेकिंग के दौरान किन्नरों का हंगामा, आरपीएफ इंस्पेक्टर पर हमला

देवरिया। जिले के रेलवे स्टेशन पर रविवार रात किन्नरों (Kinnars) ने जमकर हंगामा किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ट्रेन में चेकिंग के दौरान किन्नरों ने आरपीएफ इंस्पेक्टर पर हमला कर दिया।

आरपीएफ इंस्पेक्टर ट्रेन में चेकिंग कर रहे थे, तभी सूचना मिली कि किन्नर (Kinnars) यात्रियों को परेशान कर रहे हैं। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर ने किन्नरों को ऐसा करने से मना किया और चेतावनी दी कि अगर वे नहीं माने तो कार्रवाई होगी। इस बात पर किन्नर उग्र हो गए और कहासुनी के बाद हाथों में डंडा लेकर इंस्पेक्टर पर हमला कर दिया।

UP NEWS: देवरिया रेलवे स्टेशन पर किन्नरों का हंगामा, इंस्पेक्टर को दौड़ाकर  पीटा, ट्रेन में वसूली से रोकने पर हुआ बवाल, पुलिस वालों ने भागकर ...

इस घटना से स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहां मौजूद यात्रियों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में किन्नर (Kinnars) आरपीएफ इंस्पेक्टर के पीछे दौड़ते नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, किन्नर यात्रियों से अवैध वसूली कर रहे थे और जो यात्री पैसे देने से मना कर रहे थे, उन्हें परेशान कर रहे थे।

दो किन्नर (Kinnars) हिरासत में


शिकायत पर पहुंचे आरपीएफ इंस्पेक्टर आस मोहम्मद ने किन्नरों (Kinnars) को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे मारपीट पर उतारू हो गए। प्लेटफार्म पर डंडा लेकर इंस्पेक्टर को दौड़ा लिया गया। आरोप है कि किन्नरों ने आरपीएफ इंस्पेक्टर के साथ मारपीट भी की। बाद में आरपीएफ टीम ने स्थिति संभाली और दो किन्नरों को हिरासत में लिया। फिलहाल, आरपीएफ टीम मामले की जांच में जुटी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें