किम जोंग उन ने जारी किया फरमान, इस काम पर लगाया कड़ा प्रतिबंध
नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन (Kim Jong Un) ने महिलाओं के लिए फरमान जारी कर दिया है। दरअसल नॉर्थ कोरिया में महिलाओं के ब्रेस्ट इमप्लांट यानी स्तन वृद्धि सर्जरी को असामाजिकवादी और पूंजीवादी करार देते हुए इस पर कड़ा…
नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन (Kim Jong Un) ने महिलाओं के लिए फरमान जारी कर दिया है। दरअसल नॉर्थ कोरिया में महिलाओं के ब्रेस्ट इमप्लांट यानी स्तन वृद्धि सर्जरी को असामाजिकवादी और पूंजीवादी करार देते हुए इस पर कड़ा प्रतिबंध लगा दिया है।
सरकार ने ऐसे मामलों में शामिल महिलाओं और डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है, जिसमें श्रमिक शिविरों में भेजने तक की सजा शामिल है। रिपोर्ट के अनुसार, जिन महिलाओं पर सर्जरी कराने का शक है, उन्हें किम जोंग उन (Kim Jong Un) की सार्वजनिक स्वास्थ्य टीम की ओर से शारीरिक जांच का सामना करना पड़ सकता है।
क्या है पूरा मामला?
सितंबर 2025 में सरीवोन शहर में एक सार्वजनिक मुकदमे के दौरान एक निजी डॉक्टर और दो महिलाओं को अवैध स्तन वृद्धि सर्जरी करने और करवाने के आरोप में पेश किया गया। इन महिलाओं की उम्र 20 के आसपास थी और वे अपनी शारीरिक बनावट को बेहतर बनाना चाहती थीं। मुकदमे में सिलिकॉन, चिकित्सा उपकरण और नकद राशि जैसे अवैध सामानों को सबूत के रूप में पेश किया गया।
किम जोंग उन (Kim Jong Un) की सरकार ने जुलाई से सितंबर 2025 तक एक आपातकालीन अभियान चलाया, जिसमें गुप्त जांच और निगरानी के जरिए इस तरह की सर्जरी करने वालों और करवाने वालों की पहचान की गई।
सीक्रेट एजेंटों और पड़ोस निगरानी दलों ने महिलाओं की पहचान की और उन्हें शारीरिक जांच के लिए अस्पताल भेजा। सरकार ने चेतावनी दी है कि ऐसे मामलों में शामिल महिलाओं और डॉक्टरों को श्रमिक शिविरों में भेजा जा सकता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा
भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…
दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत
स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…
फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत
मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…
