24 घण्टे ऑनलाइन

Kia EV2 जल्द लॉन्च, कम कीमत में मिलेंगे पावरफुल फीचर्स

Kia अपनी नई इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर EV2 को आने वाले 2026 ब्रुसेल्स मोटर शो में 9 जनवरी को पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है. किआ EV2 इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर का इस साल की शुरुआत में EV2 कॉन्सेप्ट के जरिए पेश किया गया था. लॉन्च…

24GhanteOnline
December 5, 2025
2 min read

Kia अपनी नई इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर EV2 को आने वाले 2026 ब्रुसेल्स मोटर शो में 9 जनवरी को पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है. किआ EV2 इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर का इस साल की शुरुआत में EV2 कॉन्सेप्ट के जरिए पेश किया गया था. लॉन्च होने पर, किआ EV 2 दक्षिण कोरियाई ऑटो वाहन निर्माता कंपनी की नई एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक कार होगी.

Kia EV2 क्रॉसओवर टीजर


Kia ने अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर EV2 क्रॉसओवर का टीजर पहले ही जारी कर दिया है, जिससे हमें आने वाली इलेक्ट्रिक कार के बारे में कुछ प्वाइंट्स मिले हैं. देखना अब ये होगा कि किआ EV2 का प्रोडक्शन वर्ज़न कॉन्सेप्ट मॉडल जैसा ही होगा या लॉन्च होने पर, इस इलेक्ट्रिक कार में हुंडई इंस्टर जैसी ही बैटरी ऑप्शन दिए जाएंगे.

Kia EV2: डिज़ाइन


Kia ईवी2 की टीज़र फोटों से पता चलता है कि आने वाली ईवी का आकार कॉम्पैक्ट और सीधा होगा. इसके अलावा, इसमें छोटा रियर ओवरहैंग,रियर विंडस्क्रीन और रूफ-माउंटेड स्पॉइलर होगा. वर्टिकल एलईडी डीआरएल, एलईडी हेडलैंप और एलईडी टेललाइट्स स्लीक डिज़ाइन के साथ आते हैं. इसके अलावा, इसमें मस्कुलर स्किड प्लेट और चंकी क्लैडिंग भी होगी. साइड प्रोफाइल की बात करें तो, इसमें बॉक्सी शेप और ऊपर की ओर झुकी हुई विंडो लाइन होगी.

Kia EV2: पावरट्रेन


Kia ने अभी तक आने वाली EV2 के पावरट्रेन और स्पेसिफिकेशन जैसे मैकेनिकल विवरणों की पुष्टि नहीं की है. हालांकि, ये कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर वाहन निर्माता के 400V E-GMP स्केटबोर्ड प्लेटफ़ॉर्म पर बेस्ड होने की उम्मीद है. इसी आर्किटेक्चर पर हुंडई इंस्टर भी बनी है. हुंडई इंस्टर 42 kWh और 49 kWh बैटरी पैक ऑप्शन के साथ आती है. किआ EV2 भी इसी तरह के बैटरी पैक ऑप्शन के साथ आ सकती है. किआ EV2 में एक सिंगल फ्रंट-माउंटेड मोटर होगी. उम्मीद है कि ये एक बार चार्ज करने पर 350-400 किमी की रेंज देगी.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…