24 घण्टे ऑनलाइन

नए साल में लॉन्च होने वाली ये होगी पहली कार, Nexon से लेकर Creta तक को टेंशन

नई जनरेशन Kia Seltos 2 जनवरी को लॉन्च होने के लिए पूरी तरह तैयार है. किआ इसके डिजाइन और फीचर्स से पहले ही पर्दा उठा चुकी है. अब कीमत का खुलासा होना बाकी है. मजेदार बात ये है कि नई सेल्टोस साल 2026 में आने वाली भारत की…

24GhanteOnline
December 23, 2025
3 min read

नई जनरेशन Kia Seltos 2 जनवरी को लॉन्च होने के लिए पूरी तरह तैयार है. किआ इसके डिजाइन और फीचर्स से पहले ही पर्दा उठा चुकी है. अब कीमत का खुलासा होना बाकी है. मजेदार बात ये है कि नई सेल्टोस साल 2026 में आने वाली भारत की पहली कार होगी. भारतीय बाजार में किआ सेल्टोस के मुकाबला मिड साइज SUV सेगमेंट में हुंडई क्रेटा और मारुति ग्रैंड विटारा के साथ भी होगा. इतना ही नहीं, यह टाटा नेक्सॉन को भी टक्कर देगी.

इस बिल्कुल नए मॉडल में डिजाइन में बदलाव, नए फीचर्स और मैकेनिकल सुधार देखने को मिले हैं. SUV की बुकिंग पूरे देश में ₹25,000 में खुली हुई है और इसकी डिलीवरी जनवरी 2026 के मध्य से शुरू होगी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एंट्री-लेवल HTE वेरिएंट की कीमत लगभग मौजूदा बेस वेरिएंट जैसी ही रह सकती है, जिसकी कीमत ₹10.79 लाख है. वहीं, पूरी तरह से लोडेड टॉप वेरिएंट GTX (A) की कीमत में साफ बढ़ोतरी हो सकती है और इसकी कीमत करीब ₹20 लाख (एक्स-शोरूम) हो सकती है.

डायमेंशन्स और डिजाइन


मौजूदा मॉडल के मुकाबले, नई 2026 Kia Seltos 95mm लंबी, 30mm चौड़ी और 10mm नीची है. इसका व्हीलबेस 80mm बढ़ाया गया है. अब इस SUV की लंबाई 4460mm, चौड़ाई 1830mm और ऊंचाई 1635mm है, जबकि व्हीलबेस 2690mm है. नई Seltos का डिजाइन Kia Telluride से प्रेरित है. इसमें नई डिजाइन की ग्रिल दी गई है, जिसमें वर्टिकल गन-मेटल एक्सेंट्स इसकी खास पहचान हैं. SUV में नए चौकोर हेडलैंप, बदला हुआ बंपर जिसमें काले रंग की क्लैडिंग है, LED DRL सिग्नेचर, बॉडी कलर सराउंड वाले फॉग लैंप, नए फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल, नए 18-इंच अलॉय व्हील और उल्टे L-शेप की LED टेललैंप भी दिए गए हैं.

प्रीमियम फीचर्स


अंदर की बात करें तो नई Kia Seltos 2026 में पैनोरमिक डिस्प्ले सेटअप दिया गया है, जिसमें 12.3-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12.3-इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 5.0-इंच का HVAC डिस्प्ले शामिल है. बेस वेरिएंट में भी अच्छे फीचर्स मिलते हैं, जबकि वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस चार्जर, 360 डिग्री कैमरा, कनेक्टेड टेक्नोलॉजी, मेमोरी फंक्शन वाली पावर्ड ड्राइवर सीट, ड्यूल-टोन लेदर सीट कवर और लेवल 2 ADAS जैसे फीचर्स सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलते हैं.

इंजन ऑप्शन वही रहेंगे


इंजन ऑप्शन में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसमें 115bhp का 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 160bhp का 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल और 116bhp का 1.5 लीटर डीजल इंजन मिलेगा. NA पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और CVT ऑटोमैटिक का ऑप्शन मिलेगा. टर्बो पेट्रोल इंजन को 6-स्पीड iMT या 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ लिया जा सकता है. डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…