नए साल में लॉन्च होंगी ये 2 धांसू कारें, Kia और Renault पहली बार उतारेंगी मॉडल
भारत में हाइब्रिड गाड़ियों की लोकप्रियता धीरे-धीरे बढ़ रही है. बढ़ती मांग को देखते हुए बड़ी कार कंपनियां अब अपने हाइब्रिड पोर्टफोलियो को बढ़ाने या इस सेगमेंट में एंट्री करने की तैयारी कर रही हैं. Kia और Renault उन…
भारत में हाइब्रिड गाड़ियों की लोकप्रियता धीरे-धीरे बढ़ रही है. बढ़ती मांग को देखते हुए बड़ी कार कंपनियां अब अपने हाइब्रिड पोर्टफोलियो को बढ़ाने या इस सेगमेंट में एंट्री करने की तैयारी कर रही हैं. Kia और Renault उन प्रमुख कंपनियों में शामिल हैं, जो 2026 में अपनी पहली हाइब्रिड SUV लॉन्च करने वाली हैं.
Kia Sorento तीन-रो SUV के 2026 के दूसरे आधे हिस्से में लॉन्च होने की उम्मीद है. वहीं Renault Duster Hybrid को इसके पेट्रोल (ICE) वर्जन के लॉन्च के करीब 6 महीने के अंदर बाजार में उतारा जाएगा. नई जनरेशन रेनॉ डस्टर पेट्रोल को 26 जनवरी 2026 को पेश किया जाएगा, जिसके बाद इसे जल्द ही बिक्री के लिए लॉन्च किया जाएगा.
Kia Sorento Hybrid SUV
ग्लोबल मार्केट में Kia Sorento अपनी चौथी जनरेशन में उपलब्ध है और इसे पेट्रोल, हाइब्रिड और प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन ऑप्शन में बेचा जाता है. भारत में Kia इस 7-सीटर SUV के लिए जाने-पहचाने 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन को हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ पेश कर सकती है.
यह एक प्रीमियम SUV होगी, जिसमें कई आधुनिक फीचर्स मिलेंगे, जैसे ड्यूल डिजिटल डिस्प्ले, हीटेड और वेंटिलेटेड सीटें, वायरलेस चार्जिंग, Bose साउंड सिस्टम, सराउंड व्यू मॉनिटर, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, ESC, लेवल-2 ADAS, व्हीकल मैनेजमेंट सिस्टम और कई अन्य फीचर्स.
Renault Duster Hybrid SUV
ग्लोबल मार्केट में इस SUV का हाइब्रिड वर्जन Dacia Duster नाम से बिकता है. इसमें 94bhp का 1.6 लीटर पेट्रोल इंजन, 1.2kWh बैटरी पैक और ड्यूल मोटर मिलती है.यह सेटअप कुल मिलाकर 140bhp की पावर देता है. इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स के ऑप्शन मिलेंगे. 4X4 ड्राइव सिस्टम सिर्फ टॉप वेरिएंट्स में ही मिलेगा.
डिजाइन के मामले में रेनॉ डस्टर हाइब्रिड पेट्रोल वर्जन जैसी ही होगी. फीचर्स की बात करें तो इसमें Arkamys Classic 6-स्पीकर साउंड सिस्टम, 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, 7-इंच कलर ड्राइवर डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, एम्बिएंट लाइटिंग, लेदरेट सीट्स, लेवल-2 ADAS और कई दूसरे फीचर्स मिलने की उम्मीद है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
