24 घण्टे ऑनलाइन

खेलो इंडिया यूथ गेम्स से स्थानीय प्रतिभाओं को मिला मंच : मुख्यमंत्री

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने वर्ष 2026 में खेलो इण्डिया राष्ट्रीय युवा खेलों की मेजबानी राजस्थान को देने के लिए केन्द्र सरकार से औपचारिक अनुरोध किया है। उन्होंने प्रदेश के युवाओं…

24GhanteOnline
May 25, 2025
2 min read

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने वर्ष 2026 में खेलो इण्डिया राष्ट्रीय युवा खेलों की मेजबानी राजस्थान को देने के लिए केन्द्र सरकार से औपचारिक अनुरोध किया है। उन्होंने प्रदेश के युवाओं को खेलों के क्षेत्र में आगे ले जाने और उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए राज्य में राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र एवं खेलो इण्डिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना के लिए भी केन्द्र सरकार से आग्रह किया है।

केंद्रीय खेल मंत्री को लिखा पत्र


मुख्यमंत्री (CM Bhajan Lal) ने केन्द्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्री मनसुख मंडाविया को लिखे पत्र में कहा कि खेलो इण्डिया राष्ट्रीय युवा खेल- 2026 की मेजबानी राजस्थान को मिलने से राज्य के युवाओं को खेल के क्षेत्र में अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित करने का बेहतर अवसर मिलेगा। इससे स्थानीय खेल संस्कृति, खेलों के बुनियादी ढांचे और प्रदेश के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

सीएम (CM Bhajan Lal) ने इस आयोजन की तैयारी के उद्देश्य से खेलों के बुनियादी ढांचे के उन्नयन के लिए 250 करोड़ रूपये की वित्तीय सहायता स्वीकृत किए जाने का भी आग्रह किया है।

पिछले महीने दिल्ली दौरे के दौरान भी मंत्री से की थी चर्चा


मुख्यमंत्री शर्मा (CM Bhajan Lal) ने कहा कि जयपुर में राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र खोलने से स्थानीय एथलीटों को प्रोत्साहन मिलेगा, साथ ही राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करने में भी मदद मिलेगी। खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भी आधुनिक खेल प्रशिक्षण सुविधाएं और विशेषज्ञ कोचिंग उपलब्ध कराने में उपयोगी सिद्ध होगा। मुख्यमंत्री (CM Bhajan Lal) ने गत दिसम्बर में केन्द्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री से मुलाकात के दौरान भी इस बारे में चर्चा की थी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।