24 घण्टे ऑनलाइन

NIA के हत्थे चढ़ा खालिस्तानी आतंकवादी 10 लाख का इनामी था कश्मीर सिंह

चंपारण। सुरक्षा एजेंसियों ने बिहार के पूर्वी चंपारण से खालिस्तानी आतंकवादी (Khalistani Terrorist) को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मिली जानकारी के अनुसार एनआईए और जिला पुलिस की टीम ने रविवार को शहर में स्पेशल…

24GhanteOnline
May 12, 2025
2 min read

चंपारण। सुरक्षा एजेंसियों ने बिहार के पूर्वी चंपारण से खालिस्तानी आतंकवादी (Khalistani Terrorist) को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मिली जानकारी के अनुसार एनआईए और जिला पुलिस की टीम ने रविवार को शहर में स्पेशल सर्च अभियान चलाया था। इस विशेष अभियान में ही खालिस्तान समर्थक कश्मीर सिंह उर्फ गलवाड़ी उर्फ बलवीर (Khalistani Terrorist Kashmir Singh) को गिरफ्तार किया गया है। अभी तक की मिली जानकारी के अनुसार कश्मीर सिंह पंजाब के लुधियाना के निवासी हरि सिंह का पुत्र है।

कश्मीर सिंह पर एनआईए थाना दिल्ली में कई धाराओं में मामले दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस को यह सूचना मिली थी कि कश्मीर सिंह मोतिहारी शहर में है। इसके बाद पुलिस ने तुरंत इस मामले में एक्शन लिया और उसे तुरंत गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे लेकर के सदर अस्पताल गई। जहां उसकी मेडिकल जांच कराई गई।

रिपोर्ट के मुताबिक, मेडिकल जांच के बाद एनआईए और जिला पुलिस कश्मीर सिंह को लेकर के किसी सुरक्षित जगह पर लेकर चली गई है। जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

रोहित शर्मा के बाद कोहली ने लिया टेस्ट क्रिकेट ​से संन्यास, सोशल मीडिया पर दी जानकारी


बता दें कि पाकिस्तान के साथ वर्तमान में बेहद तनाव के माहौल को देखते हुए बिहार में हाई अलर्ट जारी है। राज्य के उन तमाम जिलों में पुलिस प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अपनी पैनी नजर बनाई हुई हैं, जो सीमावर्ती है।

खुद सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के पूर्णिया जिले में एक हाई लेवल मीटिंग किया था। इस मीटिंग में उन्होंने सुरक्षा और सतर्कता को बरतने का की समीक्षा की थी साथ-साथ उचित दिशा निर्देश भी दिए थे। ऐसे में पूर्वी चंपारण जिले से खालिस्तानी आतंकवादी की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…