24 घण्टे ऑनलाइन

खालिस्तानी समर्थकों ने लंदन में जयशंकर की कार घेरी, फाड़ा तिरंगा

विदेश मंत्री एस. जयशंकर (Jaishankar) लंदन के चैथम हाउस थिंक टैंक में एक विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लिया। लेकिन इस कार्यक्रम के बाद जैसे ही वह अपनी कार की तरफ बढ़े। वहां पहले से विरोध कर रहे खालिस्तानी प्रदर्शनकारियों ने…

24GhanteOnline
March 6, 2025
2 min read

विदेश मंत्री एस. जयशंकर (Jaishankar) लंदन के चैथम हाउस थिंक टैंक में एक विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लिया। लेकिन इस कार्यक्रम के बाद जैसे ही वह अपनी कार की तरफ बढ़े। वहां पहले से विरोध कर रहे खालिस्तानी प्रदर्शनकारियों ने उन्हें देखकर नारेबाजी करनी शुरू कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ब्रिटेन और आयरलैंड के छह दिनों के दौरे के दौरान विदेश मंत्री जयशंकर (Jaishankar) ने लंदन के चैथम हाउस थिंक टैंक में भारत का उदय और विश्व में भूमिका पर एक कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कश्मीर से लेकर, रेसिप्रोकेल टैरिफ और ट्रंप की नीतियों पर खुलकर बात की।

लेकिन इस कार्यक्रम के बाद वह जैसे ही बिल्डिंग से बाहर निकले। वहां खालिस्तानी झंडे लेकर मौजूद समर्थक पहले से ही नारेबाजी कर रहे थे। जैसे ही जयशंकर (Jaishankar) अपनी कार की तरफ बढ़े। एक खालिस्तानी प्रदर्शन ने भागकर उनकी कार का रास्ता रोक लिया। इस दौरान खालिस्तानी प्रदर्शनकारी ने तिरंगा फाड़ दिया। इस बीच वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उस शख्स को वहां से हटाया।

लंदन के चैथम हाउस थिंक टैंक में आयोजित कार्यक्रम मे जयशंकर (Jaishankar) ने कहा कि पाकिस्तान ने भारत से जो हिस्सा (POK) चुराया है, अब उसकी वापसी का इंतजार है। उस हिस्से के भारत में शामिल होते ही जम्मू-कश्मीर में पूरी तरह से शांति स्थापित हो जाएगी।

उन्होंने घाटी में शांति का फॉर्मूला बताते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में शांति बहाल करने की पूरी प्रक्रिया तीन चरणों में अपनाई गई। इस दौरान एक शख्स ने उनसे कश्मीर के समाधान को लेकर सवाल किया। इसका जवाब देते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि कश्मीर में शांति बहाली की प्रक्रिया को तीन चरणों में अंजाम दिया गया। सबसे पहले आर्टिकल 370 हटाया गया। यह पहला कदम था। इसके बाद दूसरा कमद कश्मीर में विकास और आर्थिक गतिविधि के साथ सामाजिक न्याय को बहाल करना था। वहीं, तीसरा कमद अच्छे वोटिंग प्रतिशत के साथ मतदान कराना था।

विदेश मंत्री ने कहा कि मुझे लगता है कि हम जिस दिन का इंतजार कर रहे हैं, वह कश्मीर के उस हिस्से की वापसी है, जिसे अवैध तौर पर पाकिस्तान ने चुराया है। जब यह हो जाएगा, तो मैं आपको आश्वासन देता हूं कि कश्मीर समस्या का समाधान हो जाएगा।'

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।