24 घण्टे ऑनलाइन

कनाडा में गुरुद्वारे पर खलिस्तान समर्थकों का हमला, तोड़फोड़ कर दीवार पर लिखे नारे

टोरेंटों। कनाडा के वैंकूवर स्थित रॉस स्ट्रीट गुरुद्वारे (Gurudwara) पर खालिस्तान समर्थकों ने हमला कर दिया। सपोर्टर्स ने यहां ग्रैफिटी से खालिस्तानी नारे लिख दिए। इस घटना के बाद सिख समुदाय के बीच नाराजगी है, और इसके लिए…

24GhanteOnline
April 20, 2025
2 min read

टोरेंटों। कनाडा के वैंकूवर स्थित रॉस स्ट्रीट गुरुद्वारे (Gurudwara) पर खालिस्तान समर्थकों ने हमला कर दिया। सपोर्टर्स ने यहां ग्रैफिटी से खालिस्तानी नारे लिख दिए। इस घटना के बाद सिख समुदाय के बीच नाराजगी है, और इसके लिए सिख अलगाववादियों के एक छोटे समूह को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।

वैंकूवर मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्थानीय पुलिस ने कहा कि शनिवार को गुरुद्वारे पर की गई इस तोड़फोड़ की शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। वैंकूवर पुलिस विभाग के प्रवक्ता सार्जेंट स्टीव एडिसन ने बताया कि पुलिस गुरुद्वारे पर लिखे गए नारे की जांच कर रही है।

खबर लिखे जाने तक मामले में किसी संदिग्ध की पहचान नहीं हो पाई है। इस घटना के बाद रॉस स्ट्रीट गुरुद्वारे (Gurudwara) का संचालन करने वाले खालसा दीवान सोसाइटी ने इसे सिख समुदाय के भीतर डर और विभाजन पैदा करने की कोशिश करार दिया।

कनाडा में भारतीय छात्रा की हत्या, कार सवार ने मारी गोली


सोसाइटी ने घटना को एक चरमपंथी ताकतों की लगातार चल रही मुहिम का हिस्सा बताया, जो सिख समुदाय के भीतर डर फैलाने का काम कर रहे हैं। सोसाइटी ने एक बयान जारी कर कहा, "उनकी हड़कतें सिख धर्म और कनाडाई समाज की समावेशिता, सम्मान और आपसी सहयोग की मूल भावनाओं को कमजोर करते हैं।"

सोसाइटी ने सभी कनाडाई नागरिकों से अपील की कि वे चरमपंथ के खिलाफ मजबूती से खड़े हों और समाज में शांति का माहौल बनाए रखें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा

भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…

दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत

स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…

फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत

मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…