KGF एक्टर का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में दौड़ी शोक की लहर
कन्नड़ फिल्मों के मशहूर अभिनेता हरीश राय (Harish Rai) का निधन हो गया है। उनके निधन से कन्नड़ सिनेमा में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। 55 साल के हरीश बीते कुछ सालों से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ रहे थे। हरीश ऑपरेशन अंता,…
कन्नड़ फिल्मों के मशहूर अभिनेता हरीश राय (Harish Rai) का निधन हो गया है। उनके निधन से कन्नड़ सिनेमा में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। 55 साल के हरीश बीते कुछ सालों से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ रहे थे। हरीश ऑपरेशन अंता, ओम, सीबीआई दुर्गा जैसी फिल्में दिखे थे। इसके अलावा वो कन्नड़ सिनेमा की सबसे कामयाब फिल्म केजीएफ और केजीएफ चैप्टर 2 में भी दिखाई दिए थे। इस फिल्म में उनका चाचा वाला रोल काफी मशहूर हुआ था। वो अपने विलेन वाले रोल के लिए ही ज्यादा पहचाने गए।
हरीश (Harish Rai) लंबे वक्त से थायरॉड कैंसर से जूझ रहे थे। इस दौरान केजीएफ स्टार यश समेत कई सितारों ने उनकी आर्थिक मदद भी की थी। पिछले कुछ वक्त से बेंगलुरु के किदवई अस्पताल में उनका इलाज हो रहा था। हालांकि वो कैंसर से जंग हार गए। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ वक्त से हरीश काफी कमजोर हो गए थे।
कुछ वक्त पहले हरीश राय (Harish Rai) ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया था कि उनका इलाज काफी महंगा है। उन्हें ऐसी इंजेक्शन लगाई जा रही थी जो बहुत महंगी थी। उन्होंने बताया था कि डॉक्टर ने जो इंजेक्शन लिखी है उसकी कीमत 3.55 लाख रुपये है।
डॉक्टरों ने उन्हें हर 63 दिनों में तीन इंजेक्शन लगाने के लिए कहा है। साथ ही बताया था कि ऐसे मामलों में मरीज को 17 से 20 इंजेक्शन की जरूरत पड़ती है, जिसकी कुल कीमत करीब 70 लाख रुपये होगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…
‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…
KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…
अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…
