24 घण्टे ऑनलाइन

सावन में KFC बना वेजीटेरियन, ‘Only Veg Available’ के लगे पोस्टर

गाजियाबाद के वसुंधरा इलाके में स्थित एक KFC रेस्टोरेंट इन दिनों चर्चा में है। वजह है सावन महीने में मांसाहारी भोजन पर रोक। हिंदू संगठनों के विरोध के बाद अब इस रेस्टोरेंट में सिर्फ शाकाहारी आइटम ही परोसे जा रहे हैं।…

24GhanteOnline
July 20, 2025
2 min read

गाजियाबाद के वसुंधरा इलाके में स्थित एक KFC रेस्टोरेंट इन दिनों चर्चा में है। वजह है सावन महीने में मांसाहारी भोजन पर रोक। हिंदू संगठनों के विरोध के बाद अब इस रेस्टोरेंट में सिर्फ शाकाहारी आइटम ही परोसे जा रहे हैं।

दरअसल, यह KFC आउटलेट इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। हाल ही में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने सावन माह के धार्मिक महत्व का हवाला देते हुए यहां मांसाहारी खाद्य पदार्थों की बिक्री का विरोध किया था। प्रदर्शन के दौरान संगठन ने मांग की थी कि सावन जैसे पवित्र महीने में नॉनवेज की बिक्री पर अस्थायी रोक लगाई जाए।

इस विरोध के बाद स्थानीय पुलिस ने प्रदर्शन में शामिल कुछ कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला भी दर्ज किया था। वहीं अब KFC प्रबंधन ने फिलहाल अपने मेन्यू से सभी नॉनवेज आइटम हटा दिए हैं। रेस्टोरेंट के बाहर ‘Only Veg Available’ (फिलहाल केवल शाकाहारी उपलब्ध है) जैसे पोस्टर लगाए गए हैं।

जब इस मुद्दे पर रेस्टोरेंट प्रबंधन और स्टाफ से प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की गई, तो उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। हालांकि रेस्टोरेंट में पहुंचे कुछ ग्राहकों ने बताया कि अब वहां केवल वेज आइटम ही मिल रहे हैं।

कई स्थानीय लोगों का मानना है कि सावन का महीना हिंदू धर्म में बेहद पवित्र होता है, ऐसे में धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए नॉनवेज पर अस्थायी रोक एक सकारात्मक कदम है। फिलहाल यह KFC आउटलेट पूरी तरह शाकाहारी रेस्टोरेंट के रूप में संचालित हो रहा है और यह फैसला धार्मिक भावनाओं और सामाजिक सौहार्द को ध्यान में रखकर लिया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें