24 घण्टे ऑनलाइन

पंजाब चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा फैसला, केवल सिंह ढिल्लों को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

चंडीगढ़। पंजाब में अगले साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने बरनाला के पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता केवल सिंह ढिल्लों (Kewal Singh Dhillon)…

24GhanteOnline
May 28, 2026
2 min read

चंडीगढ़। पंजाब में अगले साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने बरनाला के पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता केवल सिंह ढिल्लों (Kewal Singh Dhillon) को पंजाब भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

इस संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा हस्ताक्षरित पत्र में कहा गया है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने केवल सिंह ढिल्लों (Kewal Singh Dhillon) को भाजपा पंजाब प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उपरोक्त नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

ढिल्लों (Kewal Singh Dhillon) बरनाला से दो बार (2007 और 2012) विधायक रह चुके हैं। उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का करीबी माना जाता है। केवल ढिल्लों करीब चार साल पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। अब वह पंजाब में भाजपा का सिख चेहरा होंगे। इससे पहले पार्टी ने सुनील जाखड़ को प्रधान बनाया था।

गुरुवार को जिस समय केवल सिंह ढिल्लों को प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया, उस समय वह चंडीगढ़ स्थित पंजाब लोक भवन में थे। भाजपा के कुछ नेता आज केवल सिंह ढिल्लो के नेतृत्व में चुनाव आयोग से मुलाकत करने के लिए पहुंचे हुए थे।

ढिल्लों ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 2027 में पंजाब में कमल का फूल खिलेगा, भाजपा की सरकार बनेगी। सारी भारतीय जनता पार्टी इकट्ठी है। मिलकर बातचीत करेंगे। पश्चिम बंगाल के बाद अब पंजाब की बारी है।

कौन हैं केवल सिंह ढिल्लों (Kewal Singh Dhillon) 


केवल सिंह ढिल्लों (Kewal Singh Dhillon) पंजाब के बरनाला जिला के तल्लेवाल गांव से हैं। उनका जन्म 16 मई 1950 को हुआ था। वह पंजाब के बड़े उद्योगपतियों और प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते हैं। वह ढिल्लों ग्रुप के प्रमुख हैं। उनकी शुरुआती पढ़ाई बरनाला में हुई थी। वह लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे। कांग्रेस के टिकट पर वह 2007 और 2012 में बरनाला से विधायक चुने गए थे। 2017 में आम आदमी पार्टी के गुरमीत सिंह मीत हेयर ने उन्हें हराया था। जून 2022 में कांग्रेस पार्टी छोड़ी और भाजपा में शामिल हो गए थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

पंजाब में रुका युवाओं का विदेश पलायन? CM मान बोले- अब यहीं मिल रहा रोजगार

जगराओं; 29 अक्टूबर 2026: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को जोर देकर कहा कि उनकी सरकार पंजाब में रोजगार के अवसर पैदा कर रही है, जिससे युवा विदेश पलायन करने के बजाय अपने देश में ही अपना भविष्य बना सकें। उन्होंने…

पंजाब में बेसहारा बच्चों को सहारा, 2.43 लाख बच्चों तक पहुंची आर्थिक मदद

चंडीगढ़: बच्चों का सुरक्षित बचपन, सम्मानजनक जीवन और बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर…

पंजाब के पानी पर CM मान की दो टूक, बोले- हक के लिए कोर्ट से सड़क तक लड़ेंगे

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के दरियाई जल मामले पर स्पष्ट रुख अपनाते हुए घोषणा की कि पंजाब के हिस्से का पानी एक बूंद भी किसी अन्य राज्य को नहीं दिया जाएगा। इस संबंध में विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित…

अमित शाह 1 नवंबर को चंडीगढ़ में, पुलिस के 60वें स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) 1 नवंबर को चंडीगढ़ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस यानी रेजिंग-डे समारोह में शामिल होंगे। सेक्टर-17 स्थित तिरंगा पार्क में आयोजित कार्यक्रम में…