24 घण्टे ऑनलाइन

उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने की तैयारी और तेज होगी: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya ) ने असम में लगातार तीसरी बार भाजपा- एनडीए सरकार बनने पर मुख्यमंत्री हेमंत विश्वशर्मा को हार्दिक बधाई एवं…

24GhanteOnline
May 12, 2026
1 min read
उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने की तैयारी और तेज होगी: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya ) ने असम में लगातार तीसरी बार भाजपा- एनडीए सरकार बनने पर मुख्यमंत्री हेमंत विश्वशर्मा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं !

केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya ) ने मंगलवार को असम रवाना होने से पूर्व अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकारों ने देश की राजनीति में विकास, सुशासन और जनविश्वास की नई मिसाल कायम की है।

उप मुख्यमंत्री (Keshav Prasad Maurya ) ने लिखा कि पूर्वोत्तर के अहम व संवेदनशील राज्य असम और पश्चिम बंगाल जैसे महत्वपूर्ण राज्यों में जीत का परचम फहराने के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी लगातार तीसरी बार भाजपा-एनडीए सरकार बनाने की तैयारी और तेज होगी। जनता का भाजपा-एनडीए पर अगाध भरोसा है। इसलिए, फिर एक बार भाजपा-एनडीए सरकार बनना तय है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।