24 घण्टे ऑनलाइन

यूपीएससी परीक्षा में शामली की बेटी आस्था जैन ने फहराया परचम, केशव प्रसाद मौर्य ने दी बधाई

लखनऊ: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम घोषित होने के साथ ही उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में हर्ष का माहौल है। शामली की होनहार बेटी आस्था जैन ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में अखिल भारतीय…

24GhanteOnline
March 6, 2026
1 min read
यूपीएससी परीक्षा में शामली की बेटी आस्था जैन ने फहराया परचम, केशव प्रसाद मौर्य ने दी बधाई

लखनऊ: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम घोषित होने के साथ ही उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में हर्ष का माहौल है। शामली की होनहार बेटी आस्था जैन ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 9वां स्थान प्राप्त कर प्रदेश का मान बढ़ाया है।

शामली की आस्था जैन को यूपीएससी परीक्षा में देशभर में 9वां स्थान प्राप्त करने पर हृदयतल से बहुत-बहुत बधाई! आपकी यह सफलता आपकी कड़ी मेहनत, अटूट संकल्प और मेधा का प्रतिफल है। आपने उत्तर प्रदेश के गौरव को नई ऊंचाइयां दी हैं- केशव प्रसाद मौर्य

उप-मुख्यमंत्री (Keshav Prasad Maurya) ने आस्था जैन के साथ-साथ देश और प्रदेश के उन सभी अभ्यर्थियों को भी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं उन्होंने कहा कि यूपीएससी की परीक्षा अपनी कठिन प्रकृति के लिए जानी जाती है और इसमें सफलता पाना अभ्यर्थी के वर्षों के कठिन परिश्रम, धैर्य और समर्पण का प्रमाण है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें