24 घण्टे ऑनलाइन

केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े से की शिष्टाचार भेंट

नई दिल्ली/लखनऊ: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े के आवास पर पटका पहनाकर, पुष्पगुच्छ एवं…

24GhanteOnline
September 29, 2026
2 min read
केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े से की शिष्टाचार भेंट

नई दिल्ली/लखनऊ: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े के आवास पर पटका पहनाकर, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। बैठक में आगामी चुनावी कार्यक्रमों, संगठनात्मक कार्ययोजना तथा सरकार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर विधिवत विचार-विमर्श किया गया।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार द्वारा जनहित एवं जनकल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों तथा संचालित जनोपयोगी योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रहा है। सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों के सकारात्मक परिणाम धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं।

श्री मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश में विकास की गति निरंतर तेज हुई है। सड़क, आवास, रोजगार, महिला सशक्तीकरण, किसान कल्याण, ग्रामीण विकास तथा गरीब कल्याण सहित विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की जानकारी गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाएं तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

साथ ही विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम एवं भ्रामक प्रचार के प्रति कार्यकर्ताओं को तथ्यों के आधार पर जागरूक एवं सचेत किया जाए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें