24 घण्टे ऑनलाइन

केशव प्रसाद मौर्य ने अमित शाह से की भेंट, मिशन यूपी और संगठन पर गहन मंथन-2027 में यूपी में फिर खिलेगा कमल

नई दिल्ली / लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर आत्मीय शिष्टाचार भेंट की। इस उच्चस्तरीय बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति,…

24GhanteOnline
September 25, 2026
2 min read
केशव प्रसाद मौर्य ने अमित शाह से की भेंट, मिशन यूपी और संगठन पर गहन मंथन-2027 में यूपी में फिर खिलेगा कमल

नई दिल्ली / लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर आत्मीय शिष्टाचार भेंट की। इस उच्चस्तरीय बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति, संगठनात्मक कार्य तथा केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति सहित विभिन्न समसामयिक विषयों पर सार्थक एवं विस्तृत चर्चा हुई।

2027 में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने का संकल्प

बैठक के उपरांत उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक तीसरी बार सरकार बनाने के दृढ़ संकल्प को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री के साथ विस्तृत रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ। मौर्य ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश भर में विशेष जनसंपर्क अभियान चलाकर 'डबल इंजन' सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को घर-घर पहुंचाएंगे। डबल इंजन सरकार की योजनाओं से किस प्रकार आम जनमानस और गरीब परिवारों का वन सुखमय, समृद्ध और सशक्त हुआ है, इसे प्रत्येक नागरिक तक साझा किया जाएगा। इसके साथ ही, 'विकसित भारत 2047' के राष्ट्रीय लक्ष्य की प्राप्ति हेतु भाजपा का नेतृत्व क्यों अनिवार्य है, यह संदेश भी जन-जन तक ले जाया जाएगा।

12 वर्षों में बदल गई देश की तस्वीर: नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक कार्य

केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनहितैषी नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि जो ऐतिहासिक कार्य विपक्ष 70 वर्षों के शासन में नहीं कर सका, वह प्रधानमंत्री ने बीते 12 वर्षों में धरातल पर साकार करके दिखा दिया है। पक्के आवास, नि:शुल्क स्वास्थ्य सुरक्षा, उज्ज्वला, हर घर नल से जल, पारदर्शी डीबीटी प्रणाली और विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे के निर्माण से देश के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का वन संवरा है। आज भारत जिस तेज गति से आर्थिक महाशक्ति और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है, उसे देखते हुए देश का कायाकल्प करने और विश्व पटल पर भारत का गौरव बढ़ाने के लिए नरेंद्र मोदी का दूरदर्शी नेतृत्व देश की सर्वोच्च आवश्यकता है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार

मुलाकात के समापन पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कुशल रणनीतिकार एवं केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री का ओजस्वी मार्गदर्शन, सांगठनिक दृष्टि और ऊर्जावान परामर्श हमेशा संगठन और सरकार को नई दिशा व गति प्रदान करता है। इस बहुमूल्य मार्गदर्शन व स्नेह के लिए उन्होंने अमित शाह का हृदयतल से धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।