24 घण्टे ऑनलाइन

आज के युग में संचार ही शक्ति है: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) आज लखनऊ के भूतनाथ स्थित सभागार में आयोजित दूरसंचार विभाग के अधिकारी संघ (AIACE) की सेंट्रल एक्जीक्यूटिव कमेटी (CEC) की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप…

24GhanteOnline
April 10, 2026
2 min read

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) आज लखनऊ के भूतनाथ स्थित सभागार में आयोजित दूरसंचार विभाग के अधिकारी संघ (AIACE) की सेंट्रल एक्जीक्यूटिव कमेटी (CEC) की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में पहुँचने पर संघ के पदाधिकारियों द्वारा उपमुख्यमंत्री जी का भव्य स्वागत किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री   केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी   के 'डिजिटल इंडिया' के सपने को धरातल पर उतारने में दूरसंचार विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का अतुलनीय योगदान है।

उन्होंने कहा आज के युग में संचार ही शक्ति है। गाँव के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को सरकार की योजनाओं और सुविधाओं से जोड़ने में हमारे दूरसंचार अधिकारियों की मेहनत और तकनीक का बड़ा हाथ है। कार्यक्रम के दौरान अधिकारी संघ के प्रतिनिधियों ने उपमुख्यमंत्री   को अपनी विभिन्न मांगों और विभागीय चुनौतियों से अवगत कराया। श्री मौर्य ने अधिकारियों की बातों को अत्यंत गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना।

उन्होंने आश्वासन दिया कि अधिकारियों के जायज हितों की रक्षा करना सरकार की प्राथमिकता है। विभाग की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए आवश्यक सुझावों पर विचार किया जाएगा। केंद्र सरकार के संबंधित मंत्रालयों तक उनकी बात प्रभावी ढंग से पहुँचाई जाएगी।

श्री मौर्या (Keshav Maurya) ने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों का आह्वान किया कि वे 'विकसित भारत @2047' के संकल्प को सिद्ध करने के लिए अपनी तकनीकी दक्षता का पूर्ण उपयोग करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश से सर्वोत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में बेहतर कनेक्टिविटी और सुदृढ़ दूरसंचार व्यवस्था अनिवार्य है।

कार्यक्रम में उपस्थिति: इस अवसर पर दूरसंचार विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, सेंट्रल एक्जीक्यूटिव कमेटी के राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी तथा विभाग के अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में संघ द्वारा उपमुख्यमंत्री जी को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें