24 घण्टे ऑनलाइन

यहां रखें ये पौधे, घर में होगा मां लक्ष्मी का आगमन

सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। वास्तु देवता को ध्यान में रखकर ही घर का निर्माण किया जाता है। घर की सजावट से लेकर किसी चीज के लिए कौन स्थान उचित को होगा इन सभी बातों का जिक्र वास्तु शास्त्र में किया गया…

24GhanteOnline
October 23, 2025
2 min read

सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। वास्तु देवता को ध्यान में रखकर ही घर का निर्माण किया जाता है। घर की सजावट से लेकर किसी चीज के लिए कौन स्थान उचित को होगा इन सभी बातों का जिक्र वास्तु शास्त्र में किया गया है। वास्तु नियमों का पालन करने वाले लोगों के घर में हमेशा से शांति बनी रहती है।

वहीं, इन नियमों की अनदेखी करने से वास्तु दोष उत्पन्न होता है। वास्तु से जुड़ी एक आवश्यक जानकारी इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको दे रहे हैं। यदि आपका घर-परिवार आर्थिक तंगी का सामना कर रहा है। आपकी जेब खाली रहती है। घर में सुख-समृद्धि का वास नहीं है तो आज ही अपने घर के मुख्य द्वार पर इन तीन पौधों (Plants) को रखें लें।

शमी का पौधा (Plants)


सनातन धर्म में शमी के पौधे (Plants) का विशेष महत्व है। शमी का पौधा लगाने शुभ माना गया है। घर के मुख्य द्वार पर इस पौधे को लगाने से सुख-समृद्धि का आगमन होता है। घर में लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार होता है। आर्थिक तंगी दूर होती है।

मनी प्लांट


मनी प्लांट के पौधे (Plants) को घर में लगाना बहुत शुभ और मंगलकारी माना गया है। इस पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है। मनी प्लांट का पौधा धन को आकर्षित करता है। इस पौधे को घर के मुख्य द्वार पर लगाने से मां लक्ष्मी का आगमन होता है। इस पौधे को घर पर लगाते समय इस बात विशेष ध्यान रखें कि इस पौधे की टहनियां जमीन पर ना पड़ें। मनी प्लांट के टहनियों को किसी रस्सी की सहायता से ऊपर की तरफ बांध दें। इस पौधे के होने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

केला


घर में केले का पौधा लगाना बेहद शुभ माना गया है। इस पौधे को घर में लगाने से धन की वृद्धि होती है। घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। यदि आप गुरुवार को व्रत करते हैं तो इस दिन आपको इस पौधे की पूजा करना चाहिए। इस पौधे की पूजा से भगवान श्री हरि विष्णु और मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…