24 घण्टे ऑनलाइन

यहां रखें मोरपंख, चमकेगी आपकी किस्मत

मोरपंख (Morpankh) को हिंदू धर्म में पूजनीय दृष्टि से देखा जाता है क्योंकि मोरपंख को भगवान कृष्ण अपने माथे पर धारण करते हैं। मंदिरों में पूजा करते समय मोरपंख के पंखे का उपयोग किया जाता है। इसकी हवा से वातारण में शुद्धता…

24GhanteOnline
July 10, 2026
2 min read

मोरपंख (Morpankh) को हिंदू धर्म में पूजनीय दृष्टि से देखा जाता है क्योंकि मोरपंख को भगवान कृष्ण अपने माथे पर धारण करते हैं। मंदिरों में पूजा करते समय मोरपंख के पंखे का उपयोग किया जाता है। इसकी हवा से वातारण में शुद्धता आती है। मोरपंख का उपयोग कई बार नजर उतारने के लिए भी किया जाता है।

आज के समय में घर को सजाने के लिए भी लोग मोरपंख का उपयोग करते हैं। वास्तु में मोरपंख का उपोयग वास्तु दोष को दूर करने कि लिए किया जाता है। मोरपंख घर में रखने से ग्रह के दुष्प्रभावों से मुक्ति भी पाई जा सकती है। इसके अलावा भी लोग तंत्र-मंत्र के कार्यों को सिद्धि करने के लिए मोरपंख का प्रयोग करते हैं। आज हम जानेंगे कि कैसे आप मोरपंख का उपयोग करके अपना भाग्योदय कर सकते हैं एवं अपने घर में बरकत ला सकते हैं।

घर में मोरपंख रखने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। अपने घर में मोरपंख को इस तरह से लगाएं कि जहां सभी आने-जाने वालो की नजर उस पर पड़ती रहे। माना जाता है कि इससे आपके घर की सारी नकारात्मक शक्तियाँ नष्ट हो जाती हैं। जिससे आपके जीवन में आने वाली दिक्कते दूर होने लगती हैं।

अगर आपको पैसों से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर होती जा रही है तो अपने घर के दक्षिण-पूर्व कोने में मोरपंख लगाएं, लेकिन ध्यान रखें कि इस स्थान पर मोरपंख इस तरह से लगाएं कि उसके ऊपर किसी की नजर न पड़े। इस उपाय को करने से आपके घर में पैसे की बरकत होने लगती है और धन टिकने लगता है।

तिजोरी में मोरपंख रखना भी बहुत शुभ माना जाता है। अपनी तिजोरी या धन रखने के स्थान पर मोरपंख रख दें माना जाता है कि इससे आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और आपकी आय में 10 गुना बढ़ोत्तरी होने लगती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…