घर के इस हिस्से में रखें सुराही, धन का होगा आगमन
हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र को बहुत अहम माना जाता है ऐसा माना जाता है कि वास्तु के अनुसार घर में चीजें रखने से घर परिवार में किसी भी चीज की कमी नहीं होती और जीवन में खुशियां आती हैं. वर्तमान समय में सुराही (Jug) की…
हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र को बहुत अहम माना जाता है ऐसा माना जाता है कि वास्तु के अनुसार घर में चीजें रखने से घर परिवार में किसी भी चीज की कमी नहीं होती और जीवन में खुशियां आती हैं. वर्तमान समय में सुराही (Jug) की जगह लोग फ्रिज इस्तेमाल करने लगे हैं.
गर्मियों में पानी को ठंडा रखने वाली सुराही (Jug) को लेकर भी वास्तु शास्त्र में कुछ बातें बताई गई हैं. वास्तु शास्त्र में मिट्टी से बने घड़े और सुराही (Jug) को घर में रखने से होने वाले लाभों के बारे में बताया गया है. तो चलिए आज हम इंदौर के रहने वाले पंडित कृष्ण कांत शर्मा, ज्योतिष एवं वास्तु सलाहकार से जानेंगे कि घर में वास्तु के अनुसार सुराही रखने से क्या फायदे होते हैं और इसे घर में किस दिशा में किस तरह से रखना चाहिए.
माता लक्ष्मी का वास
वास्तु शास्त्र के अनुसार मिट्टी की सुराही (Jug) घर में रखने से घर में माता लक्ष्मी का वास होता है. वास्तु में ऐसा बताया गया है कि घर की उत्तर दिशा में सुराही (Jug) में पानी भर कर रखना बहुत शुभ होता है. वास्तु के अनुसार घर की उत्तर दिशा में देवताओं का वास होता है इसीलिए पानी से भरी सुराही को उत्तर दिशा में रखने से देवी देवता प्रसन्न होते हैं.
पैसों की तंगी दूर होगी
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तरी दिशा में पानी से भरी हुई सुराही रखने से घर में पैसों की तंगी दूर होती है. साथ ही घर में खुशियों का वास होता है, लेकिन घर के उत्तरी दिशा में सुराही रखने से पहले इसमें पर्याप्त मात्रा में पानी भर लें. बिना पानी के या खाली सुराही कभी भी घर में नहीं रखनी चाहिए. यदि इसमें पानी कम होता है तो इसे तुरंत भरना चाहिए और ऊपर से इसे ढंक कर रखना चाहिए.
मिट्टी के दीपक जलाएं
इसके अलावा वास्तुशास्त्र में मिट्टी से बने दीपक, देवी देवताओं की मूर्तियां, और मिट्टी के घरों के बारे में भी बताया गया है. वास्तु के अनुसार रोज शाम को तुलसी के पौधे के पास मिट्टी के दीपक जलाने से घर में धन धान्य की कमी नहीं होती, और यदि आप मिट्टी का घड़ा अपनी रसोई घर में रखते हैं तो इसे अपने चूल्हे से दूर रखना चाहिए.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
