घर में यहां रखें कछुआ, दूर हो जाएंगी तकलीफ़ें
हिंदु मान्यताओं के मुताबिक, हर पशु पक्षी और पेड़-पौधे का जीवन में अलग-अलग महत्व है। माना जाता है कि देवी-देवताओं की भी अलग-अलग पशुओं के रुप में सवारी होती है। जैसे भगवान गणेश चूहे पर सवारी करते हैं, मां गौरी शैर पर,…

हिंदु मान्यताओं के मुताबिक, हर पशु पक्षी और पेड़-पौधे का जीवन में अलग-अलग महत्व है। माना जाता है कि देवी-देवताओं की भी अलग-अलग पशुओं के रुप में सवारी होती है। जैसे भगवान गणेश चूहे पर सवारी करते हैं, मां गौरी शैर पर, भगवान शिव नंदी पर विराजते हैं। ऐसे ही कछुए को भी भगवान विष्णु की सवारी माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान भगवान विष्णु ने कछुए को रुप धारण करके मंद्रांचल पर्वत को थामा था। इसलिए इसे घर पर रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। कछुए (Turtle) को घर में रखने से पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है। इसे कूर्म भी कहते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि घर में कछुआ कहां पर रखना चाहिए।
उत्तर दिशा में रखें कछुआ (Turtle)
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, कछुए को उत्तर दिशा में रखना चाहिए। इस दिशा में कछुआ रखने से पैसे की बारिश होती है। शत्रुओं का भी नाश होता है व घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है। आप कछुए को उत्तर दिशा में रखें या फिर आप घर के पिछले हिस्से में भी इसे रख सकते हैं। इसके अलावा फिश टैंक के पास या फिर घर की एंट्रेस पर भी आप इसे रख सकते हैं।
चांदी का कछुआ (Turtle) रखें
जब भी आप कोई नया व्यापार शुरु करने जा रहे हैं तो चांदी का कछुआ अपने ऑफिस में रखें। इससे व्यापार में आपके जीवन में उतार चढ़ाव भी कम आएंगे ।
बेड के पास रखें
आपको कछुए को बेड के पास ही रखना चाहिए। बेड के पास रखी हुई कछुए की मूर्ति आपको चिंता से दूर रखती है। यदि आपकी नींद बीच में टूटती है तो उस समस्या से भी राहत मिलेगी। इसके अलावा आपको पॉजिटिव सपने भी आते हैं। बेड की जिस दिशा में आपका तकिया हो वहां पर कछुए की मूर्ति रखें।दुकान या फिर ऑफिस में यहां रखें
यदि आप व्यापारी हैं तो आपको घर के मुख्य दरवाजे पर कछुए का चित्र लगाना चाहिए। इससे आपको व्यापार में धन लाभ होगा और सफलता भी मिलेगी।Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
