24 घण्टे ऑनलाइन

इतने समय तक भगवान के सामने रखना चाहिए भोग, करें इस मंत्र का जाप

हिंदू धर्म में पूजा-पाठ को भगवान के प्रति आभार व्यक्त करने का एक माध्यम होता है। सनातन धर्म में माना जाता है कि नियमित रूप से भगवान की आराधना की जाए, तो घर में सकारात्मकता बनी रहती है। साथ ही भोग (Bhog) भी पूजा-पाठ का…

24GhanteOnline
April 9, 2025
2 min read

हिंदू धर्म में पूजा-पाठ को भगवान के प्रति आभार व्यक्त करने का एक माध्यम होता है। सनातन धर्म में माना जाता है कि नियमित रूप से भगवान की आराधना की जाए, तो घर में सकारात्मकता बनी रहती है। साथ ही भोग (Bhog) भी पूजा-पाठ का एक अहम हिस्सा माना जाता है। ऐसे में भोग लगाते समय कुछ नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से पूजा का पूरा फल प्राप्त होता है।

भोग (Bhog) लगाते समय ध्यान रखें ये बातें


प्रसाद (Bhog)  को न तो तुरंत हटाएं और न ही इसे लंबे समय तक मंदिर में रहने दें। पूजा के बाद प्रसाद को 5 मिनट तक भगवान के पास रखें और फिर हटा दें। ऐसा माना जाता है कि अगर आप कुछ समय बाद मंदिर से प्रसाद नहीं हटाते हैं, तो इससे नकारात्मकता फैल सकती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, यदि भोग को लंबे समय तक रखा रहने दिया जाए, तो विश्वक्सेन, चंदेश्वर, चंडांशु और चांडाली नामक बुरी शक्तियां आ जाती हैं।

भोग (Bhog)  लगाने के बाद प्रसाद को यथासंभव लोगों में बांट देना चाहिए और स्वयं भी ग्रहण करना चाहिए। इस प्रकार व्यक्ति को सभी लाभ प्राप्त होते हैं। ध्यान रखें कि भोग हमेशा शुद्ध और साफ-सुथरा ही बनाना चाहिए। साथ ही अगर आप देवी-देवताओं को उनका पसंदीदा भोग अर्पित करेंगे, तो सभी इच्छाएं पूरी होती हैं।

ऐसे बर्तन में लगाएं भोग (Bhog) 


नैवेद्य या भोग हमेशा सोना, चांदी, तांबा, लकड़ी या मिट्टी के पात्र में चढ़ाना चाहिए। एल्युमीनियम, लोहा, स्टील या प्लास्टिक के बर्तनों में भोग (Bhog) लगाना शुभ नहीं माना जाता है।

इस मंत्र का करें जाप


त्वदीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये। गृहाण सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर ।।

भोग (Bhog) लगाते समय इस मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान भोग को जल्द स्वीकार करते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…