24 घण्टे ऑनलाइन

तुलसी लगाने से पहले इन बातों का रखें खास ध्यान

तुलसी (Tulsi) के पौधे को हिंदू धर्म में बेहद पवित्र और शुभ माना जाता है। इसका धार्मिक महत्व काफी ज्यादा है। इसलिए ज्यादातर घरों में आपको तुलसी का पौधा देखने को मिल जायेगा। लोग नियमित रूप से सुबह-शाम तुलसी के पौधे की…

24GhanteOnline
January 21, 2026
3 min read

तुलसी (Tulsi) के पौधे को हिंदू धर्म में बेहद पवित्र और शुभ माना जाता है। इसका धार्मिक महत्व काफी ज्यादा है। इसलिए ज्यादातर घरों में आपको तुलसी का पौधा देखने को मिल जायेगा।

लोग नियमित रूप से सुबह-शाम तुलसी के पौधे की पूजा-आरती करते हैं। इतना ही नहीं, घर में होने वाली पूजा और अनुष्ठान में भी तुलसी का इस्तेमाल ज़रूरी होता है। मान्यता है कि तुलसी का पौधा घर में होने से सकारात्मक ऊर्जा आती है और घर में सुख-शांति बनी रहती हैं। कहा जाता है कि भगवान विष्णु को तुलसी बहुत प्रिय हैं। साथ ही अन्य देवी-देवताओं को भी तुलसी बहुत प्रिय हैं। तुलसी के बिना कोई भी पूजा अधूरी मानी जाती है।  इतना ही नहीं इस पौधे का औषधीय महत्त्व भी बहुत ज्यादा माना जाता है।

तुलसी के पवित्र पौधे को बहुत लोग घर में लगा तो लेते हैं। उनकी पूजा-आरती भी करते हैं लेकिन उन नियमों की ओर ध्यान नहीं देते हैं जो ज़रूरी माने जाते हैं। दरअसल, तुलसी का पौधा घर में लगाने पर कुछ चीजों का ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है। अब आप सोच रहे होंगे कि वो नियम क्या हैं, तो आइये आपको बताते हैं कि तुलसी का पवित्र पौधा घर में लगाने पर किन बातों का ध्यान आपको रखना चाहिए।

तुलसी (तुलसी) घर में लगाने पर इन बातों का रखें ध्यान


-मान्यता के अनुसार अमावस्या, द्वादशी और चतुर्दशी तिथि को तुलसी के पत्तों को भूलकर भी नहीं तोड़ना चाहिए।

-रविवार के दिन भी तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए। साथ ही रविवार को तुलसी के पौधे में जल अर्पित नहीं करना चाहिए।

-मान्यता है कि तुलसी के पत्तों को कभी भी नाखून की मदद से नहीं तोड़ना चाहिए बल्कि तुलसी के पत्ते पोरों की मदद से हल्के हाथ से तोड़ने चाहिए।

-कहा जाता है कि सूखे हुए तुलसी के पौधे को घर में ज्यादा दिन तक नहीं रखना चाहिए, इससे घर में नकारात्मकता आती है।

-तुलसी का पौधा भले ही सूख जाये लेकिन कभी इसे कूड़ेदान में या किसी और जगह पर नहीं फेंकना चाहिए।

-घर में लगा हुआ तुलसी का पौधा अगर सूख जाये तो उसे गमले या जमीन में से निकाल कर नदी में प्रवाहित कर देना चाहिए।

-धार्मिक दृष्टि से भगवान विष्णु, श्री कृष्ण और वीर बजरंगबली को तुलसी अधिक प्रिय है, इसलिए इनकी पूजा में तुलसी के पत्तों को जरूर रखना चाहिए।

-मान्यता है कि पूजा के दौरान देवी-देवताओं को तुलसी पत्र अर्पित करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

-याद रखें कि गणेश जी की पूजा में तुलसी के पत्तों को भूलकर भी शामिल नहीं करना चाहिए।

-अगर ग्रहण के समय आप घर में रखे भोजन में तुलसी के पत्तों को रखते हैं, तो इनको ग्रहण से पहले तोड़ें, ग्रहण के दौरान तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए।

-बिना स्नान किए या बिना वजह तुलसी के पत्तों को तोड़ने से बचना चाहिए।

-सूर्यास्त के बाद तुलसी के पत्तो को कभी नहीं तोड़ना चाहिए।(

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…