बुरे सपनों से मिलेगा छुटकारा, तो सोते समय तकिए के नीचे जरूर रखें ये चीजें
ज्योतिष शास्त्र में ऐसे कई उपाय सुझाए गए हैं, जो व्यक्ति को खुशहाल जीवन जीने और तरक्की पाने में मदद करते हैं। ज्योतिष शास्त्र में माना जाता है कि तकिए के नीचे कुछ चीजें रखकर सोने से बड़ी-बड़ी समस्याओं से छुटकारा पा सकते…
ज्योतिष शास्त्र में ऐसे कई उपाय सुझाए गए हैं, जो व्यक्ति को खुशहाल जीवन जीने और तरक्की पाने में मदद करते हैं। ज्योतिष शास्त्र में माना जाता है कि तकिए के नीचे कुछ चीजें रखकर सोने से बड़ी-बड़ी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। साथ ही ये गृह क्लेश से छुटकारा देते हैं, जिससे घर में सुख-शांति बनी रहती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि किन चीजों को तकिए (Pillow) के नीचे रखकर सोने से व्यक्ति को फायदा हो सकता है।
बुरे सपनों से मिलेगा छुटकारा
कई लोगों को रात में बुरे सपने आने की समस्या होती है, जिसके कारण उन्हें अच्छी नींद नहीं आती है। ऐसे में व्यक्ति को सोते समय तकिए (Pillow) के नीचे लहसुन की कलियां रखनी चाहिए। इस तरह सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है और व्यक्ति अच्छी नींद ले सकता है।
वास्तु दोष होंगे दूर
अगर आप रोजाना अपने तकिए (Pillow) के नीचे कपूर रखकर सोते हैं, तो इससे वास्तु दोषों से छुटकारा मिल सकता है। इतना ही नहीं, यह उपाय बुरी नजर से बचाव में भी कारगर साबित होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तकिए के नीचे कपूर रखने से भी नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलती है।
नकारात्मक ऊर्जा होगी दूर
रात को सोने से पहले एक कपड़े में सौंफ बांधकर अपने तकिए (Pillow) के नीचे रख लें। इससे व्यक्ति कई प्रकार के दोषों से छुटकारा पा सकता है। साथ ही साथ बुरे सपने आना भी बंद हो जाते हैं और अच्छी नींद आती है। रोजाना तकिए के नीचे सौंफ रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
