24 घण्टे ऑनलाइन

ऑफिस टेबल पर रखें ये चीजें, प्रमोशन में नहीं आएगी रुकावट

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, हमारे आसपास हमेशा ही सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह जारी रहता है और इसका प्रभाव हमेशा आम जिंदगी पर भी होता है। वास्तु एक्सपर्ट चैतन्य मलतारे के मुताबिक, आप जिस स्थान पर काम करते हैं,…

24GhanteOnline
November 17, 2025
2 min read

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, हमारे आसपास हमेशा ही सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह जारी रहता है और इसका प्रभाव हमेशा आम जिंदगी पर भी होता है। वास्तु एक्सपर्ट चैतन्य मलतारे के मुताबिक, आप जिस स्थान पर काम करते हैं, उस जगह पर भी कभी भी ऐसी चीजों को नहीं रखना चाहिए, जिससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह प्रभावित होता है। वास्तु शास्त्र में कई ऐसे नियमों का जिक्र मिलता है, जिनका पालन करते आप अपने कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं।

ऑफिस टेबल (Office Table) की दिशा


वास्तु के मुताबिक, ऑफिस में आप जिस डेस्क पर काम करते हैं या आपकी टेबल (Office Table) जिस स्थान पर रखी है, उसकी दिशा का भी ध्यान रखना चाहिए। ऑफिस की मेज ऐसे स्थान पर होना चाहिए, जहां आपकी पीठ की तरफ दीवार होनी चाहिए। वास्तु के अनुसार आपकी पीठ मुख्य प्रवेश द्वार, खिड़की या उत्तर-ईशान दिशा की ओर नहीं होनी चाहिए। आपकी कुर्सी भी ऐसे रखें कि ऑफिस में आने वाले हर व्यक्ति पर आपकी नजर पड़े।

टेबल (Office Table) पर इन चीजों को रखें


ऑफिस की टेबल (Office Table) पर क्या-क्या चीजें रखना है, इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए। अधिकांश लोग अपनी टेबल पर क्रिस्टल पेपर वेट रखते हैं। क्रिस्टल पेपर वेट हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। वहीं पानी की बोतल उत्तर दिशा की ओर ही रखना चाहिए। यदि आपके टेबल पर कुछ जरूरी पेपर फाइल्स है तो उन्हें हमेशा दाईं ओर रखना चाहिए।

बांस का पौधा


ऑफिस की टेबल (Office Table) पर आप ग्लोब, टेबल घड़ी, नोटपैड-पेन और पिरामिड रखते हैं तो इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। बांस का पौधा लगाना शुभ माना जाता है।

टेबल (Office Table) पर कभी न रखें ये चीजें


वास्तु के अनुसार ऑफिस की टेबल पर काली या लाल रंग की चीजें नहीं रखना चाहिए। इसके अलावा टेबल पर शीशा या आइना भी नहीं रखना चाहिए। ऑफिस टेबल पर कोई धारदार चीज रखना भी अशुभ माना जाता है। ऑफिस की डेस्क पर बैठकर कभी भी खाना-पीना नहीं चाहिए, ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…