इन चीजों को पर्स से हटा दें, वरना हो जाएगी धन की कमी
धन की इच्छा हर इंसान को होती हैं जो उसकी जरूरतों को पूरा करती हैं। इसके लिए इंसान कड़ी मेहनत करता हैं। लेकिन कई बार हालात ऐसे बनते हैं कि मेहनत के बावजूद व्यक्ति के पर्स (Purse) में पैसे नहीं रहते हैं। कई बार तो ऐसा होता…
धन की इच्छा हर इंसान को होती हैं जो उसकी जरूरतों को पूरा करती हैं। इसके लिए इंसान कड़ी मेहनत करता हैं। लेकिन कई बार हालात ऐसे बनते हैं कि मेहनत के बावजूद व्यक्ति के पर्स (Purse) में पैसे नहीं रहते हैं। कई बार तो ऐसा होता हैं कि सुबह पैसों से भरा पर्स शाम होते-होते खाली हो जाता हैं। ऐसे में आपको जरूरत हैं वास्तु से जुड़ी चीजों की जानकारी होने की। जी हां, वास्तु के अनुसार आपके पर्स (Purse) में ऐसी चीजें रखी जानी चाहिए जो मां लक्ष्मी को प्रसन्न करें ताकि उनके आशीर्वाद से आपको कभी भी धन की कमी का सामना ना करना पड़े। आज इस कड़ी में हम आपको ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें पर्स (Purse) में रखने से आपके पास धन हमेशा टिका रहेगा। आइये जानते हैं इनके बारे में
चावल
महालक्ष्मी को चढ़ाएं चावल को कागज की पुड़िया में बांधकर पर्स में रखने से भी धन संबंधी समस्या दूर होती है। ऐसा करने से शुक्र ग्रह और माता लक्ष्मी से संबंधित अनुकूल फल प्राप्त होते हैं। साथ ही सुख और धन संपत्ति में बढोतरी होती है।
मां लक्ष्मी की तस्वीर
आप पर्स में एक मां लक्ष्मी की तस्वीर भी जरुर रखें। आप मां लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर रखें, जिसमें वह बैठी हुीू मुद्रा में हो, इससे भी आपको कभी भी पैसे की कमी नहीं होगी। महालक्ष्मी की कृपा पाने के लिए पर्स में श्रीयंत्र भी रख सकते हैं। श्रीयंत्र को पर्स में रखने से शुभ फल प्राप्त होता है। श्रीयंत्र को माता लक्ष्मी का स्वरूप भी माना गया है।
सोने-चांदी का सिक्का
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, आपको पर्स में सोने या चांदी का सिक्का जरुर रखना चाहिए। लेकिन इस बात का भी विशेष ध्यान रखें कि सिक्का पर्स में रखने से पहले मां लक्ष्मी को जरुर अर्पित करें। इससे मां लक्ष्मी की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी।
गोमती चक्र
आप अपने पर्स में मां लक्ष्मी से संबंधित गोमती चक्र, समुद्री कौड़ी, कमल गट्टे आदि भी रख सकते हैं। इनमें से कोई भी चीज पर्स में रखने से पहले थोड़ी देर मां लक्ष्मी के चरणों में रखें।
पीपल का पत्ता
पीपल के पत्ते को पर्स में रखने से भी धन की प्राप्ति होती है। लेकिन एक बात का ध्यान अवश्य रखें कि पीपल के पत्ते खंडित ना हो। पीपल के पत्ते को पर्स में रखने से पहले उसकी विधिवत पूजा करें अर्थात् पीपल के पत्ते पर कुमकुम या रोली से श्रीयंत्र लिखें। पीपल के पत्ते को शनिवार के दिन पर्स में रखना सबसे उत्तम होता है। इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि पीपल के पत्ते को पर्स में ऐसी जगह रखें कि यह किसी को नजर ना आए।
शीशा
शास्त्रों के मुताबिक, पर्स में शीशे का एक छोटा टुकड़ा भी जरुर रखना चाहिए। इससे आपके पर्स में हमेशा पैसा रहेगा और कभी भी पर्स खाली नहीं होगा। शीशे के अलावा आप पर्स में गोमती चक्र भी रख सकते हैं।
रखें लाल रंग का कागज
लाल रंग का कागज भी रखना बहुत सहायक माना जाता है। इस कागज में अपनी कोई इच्छा लिखकर उशे रेशमी धागे से बांध कर पर्स में रखें। इससे आपकी इच्छा जरुर पूरी होगी और मां लक्ष्मी की कृपा भी आप पर बनी रहेगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
