24 घण्टे ऑनलाइन

मनी प्लांट लगाते समय रखें इन बातों का ध्यान, वरना हो जाएंगे तबाह

यूं तो हर कोई मनी प्‍लांट (Money Plant) अपने घर में लगाता है ताकि घर में आर्थिक रूप से संपन्‍नता हो लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि गलत दिशा में रखा गया मनी प्‍लांट आपको तबा‍ह कर सकता है। आर्थिक रूप से कंगाल बना सकता है। तो…

24GhanteOnline
March 9, 2025
2 min read

यूं तो हर कोई मनी प्‍लांट (Money Plant) अपने घर में लगाता है ताकि घर में आर्थिक रूप से संपन्‍नता हो लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि गलत दिशा में रखा गया मनी प्‍लांट आपको तबा‍ह कर सकता है।

आर्थिक रूप से कंगाल बना सकता है। तो अगर आप भी ये पौधा अपने घर में लगाना चाहते हैं, तो पहले इन बातों को जान लें। इसके मुताबिक ही घर में मनी प्‍लांट लगाएं। इससे आपको काफी लाभ होगा।

जब भी घर में ये पौधा लाएं तो ध्‍यान रखें कि इसे आग्‍नेय दिशा यानी कि दक्षिण-पूर्व में ही लगाएं। बता दें कि इस दिशा के देवता गणेश जी है जो कि अमंगल नाशक हैं और प्रतिनिधि ग्रह है शुक्र जो कि सुख- समृद्धि दायक है। इस तरह आपको आग्‍नेय दिशा में मनी प्‍लांट लगाने से फायदा ही फायदा होगा।

वहीं अगर आपने इसे किसी और दिशा में या फिर नकारात्‍मक कही जाने वाली ईशान दिशा यानी कि उत्‍तर- पूर्व में रख दिया तो आपको हानि ही हानि होगी। इसके पीछे कारण यह है कि बृहस्‍पति जो कि देवताओं के गुरु हैं और शुक्र राक्षसों के गुरु हैं। दोनों ही एक-दूसरे के शत्रु हैं ओर ईशान का प्रतिनिध‍ि ग्रह बृहस्‍पत‍ि है।

ऐसे में जब भी आप इस दिशा में मनी प्‍लांट लगाते हैं तो आपको नुकसान ही नुकसान होगा। तो जब भी आपको घर में मनी प्‍लांट का पौधा लगाना हो, ध्‍यान रखें कि उसकी दिशा आग्‍नेय हो। इससे आपको धन संबंधी लाभ तो मिलेगा ही साथ ही घर में सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…