स्वस्तिक बनाते समय न करें ये गलती, वरना होगा बड़ा नुकसान
सनातन धर्म में स्वस्तिक चिह्न बनाकर ही किसी शुभ कार्य को किया जाता है। इसे एक शुभ प्रतीक माना जाता है। कहा जाता है कि स्वास्तिक (Swastika) चिह्न घर में बनाया जाए, तो सकारात्मकता बढ़ती है। ऐसे में स्वस्तिक चिह्न बनाते…
सनातन धर्म में स्वस्तिक चिह्न बनाकर ही किसी शुभ कार्य को किया जाता है। इसे एक शुभ प्रतीक माना जाता है। कहा जाता है कि स्वास्तिक (Swastika) चिह्न घर में बनाया जाए, तो सकारात्मकता बढ़ती है। ऐसे में स्वस्तिक चिह्न बनाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है, जिससे आपको शुभ फल की प्राप्ति हो सके।
चार दिशाओं का प्रतिनिधित्व
हिंदू धर्म में स्वस्तिक (Swastika) चिह्न को मंगल चिह्न के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। इसे घर में बनाया जाए, तो सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही व्यक्ति के सभी शुभ कार्य अच्छे से संपन्न होते हैं। यह भी माना जाता है कि यह सौभाग्य को आकर्षित करता है।
शास्त्रों में भी इस चिह्न को शुभ बताया गया है। ऋग्वेद में भी स्वस्तिक को सूर्य का प्रतीक माना गया है। स्वस्तिक की चार भुजाएं चार दिशाओं का प्रतिनिधित्व करती हैं।
इस दिशा में बनाएं
वास्तु शास्त्र के अनुसार, स्वस्तिक (Swastika) चिह्न उत्तर पूर्व दिशा, जिसे ईशान कोण कहा जाता है, उसमें बनाना चाहिए। इससे व्यक्ति को जीवन में सकारात्मक परिणाम मिलते हैं। इसके अलावा स्वस्तिक चिह्न को उत्तर दिशा में बनाना भी शुभ होता है। पूजा स्थल के साथ-साथ आप घर के मुख्य द्वार पर भी स्वस्तिक चिह्न लगा या बना सकते हैं। इस तरह आप वास्तु संबंधी समस्याओं से मुक्त रहेंगे और घर में सकारात्मक ऊर्जा आएगी।
इन चीजों का करें प्रयोग
स्वस्तिक (Swastika) बनाने के लिए हल्दी या सिंदूर का प्रयोग करना लाभकारी माना जाता है। शुभ परिणामों की प्राप्ति के लिए अपने घर में अष्टधातु या तांबे से बना स्वस्तिक चिह्न भी रख सकते हैं। इससे व्यक्ति के धन प्राप्ति के मार्ग भी प्रशस्त होता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
