24 घण्टे ऑनलाइन

चेहरे पर आएगा निखार, बस इन बातों का रखें ध्यान

आजकल की भागदोड से भरी जिंदगी में महिलाओं को अक्सर अपना ध्यान रखने का समय ही नहीं मिल पाता हैं। जिसके चलते धुल-मिटटी की वजह से चेहरे की सुन्दरता पर बुरा असर पड़ने लगता हैं। हर महिला की चाहत होती है कि वो खूबसूरत औ आकर्षक…

24GhanteOnline
December 18, 2025
3 min read

आजकल की भागदोड से भरी जिंदगी में महिलाओं को अक्सर अपना ध्यान रखने का समय ही नहीं मिल पाता हैं। जिसके चलते धुल-मिटटी की वजह से चेहरे की सुन्दरता पर बुरा असर पड़ने लगता हैं। हर महिला की चाहत होती है कि वो खूबसूरत औ आकर्षक दिखे। इसके लिए वे समय-समय पर फेशियल (Facial) के जरिये अपने चेहरे पर निखार लाने का प्रयास करती हैं। लेकिन फेशियल करते समय कुछ गलतियां कर बैठती है, जिससे उचित लाभ नहीं मिल पाता। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं फेशियल करते समय ध्यान रखने वाली बातों के बारे में। ताकि आपको फेशियल (Facial) का उचित लाभ मिल सकें आप पाए निखरी त्वचा। आइये जानते हैं उन ब्यूटी टिप्स के बारे में।

* वैक्सिंग न करवाएं :

फेशियल (Facial) करवाने के बाद आपकी स्किन कोमल हो जाती है, इसीलिए स्किन पर वैक्सिंग नहीं करवानी चाहिए, यदि आप चेहरे पर से अनचाहे बालों को हटाना चाहती है, तो आपको फेशियल करवाने से पहले ही वैक्सिंग करवा लेनी चाहिए, यदि आप बाद में वैक्सिंग करवाती है तो इसके कारण आपकी स्किन पर दाने या रैशेस पड़ने की सम्भावना अधिक हो जाती है।

* शाम को करवाएं फेशियल :

अपना अपॉइंटमेंट ऐसे लें की जब आप फेशियल करवाकर निकलें तब धूप ना हो। क्योंकि जब आप फेशियल करवाती हैं तो आपकी त्वचा सेंसिटिव होती है और ऐसे में सूरज की किरणें आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

* फेशियल (Facial) के साथ दूसरे स्किन ट्रीटमेंट्स ना करवाएं :

हमें पता है कि आपके पास समय की कमी है और आप अपनी थ्रेडिंग और ब्लीचिंग भी इसी सिटिंग में करवा लेना चाहती हैं। पर ये आपकी त्वचा के लिए बहुत ज़्यादा हो जाएगा, इसलिए एक ही बार में सबकुछ ना करवाएं।

* धूप में न निकलें :

धूप में यदि आप आम दिनों में भी निकलते है, तो सूर्य की अल्ट्रावॉयलेट किरणे बुरा प्रभाव डालती है, और फेशियल करवाने के बाद स्किन और भी कोमल और मुलयम हो जाती है, जिसके कारण त्वचा पर सनबर्न की समस्या हो सकती है, और यदि आपको धूप में निकलना ही है तो आपको अपनी स्किन को अच्छे से कवर करके निकलना चाहिए, या आप छाते का इस्तेमाल भी कर सकती है।

* फेशियल (Facial) के 4 घंटे तक मुंह ना धोएं :

अपनी त्वचा को फेशियल में इस्तेमाल किए गए प्रोडक्ट्स के फायदों को सोखने दीजिए। अगर आपका चेहरा बहुत रूखा लगने लगे तो फेस मिस्ट का इस्तेमाल करें और अगर ऑयली लगे तो अपने चेहरे पर ठंडे पानी के छींटे मार लें।

* त्वचा को हाथ न लगाएं :

कई लोगो को आदत होती है की फेशियल करवाने के बाद बार बार वो अपनी स्किन को टच करते है, ऐसा नहीं करना चाहिए, ऐसा करने से आपकी स्किन पर आपके हाथों के जर्म्स लग सकते है, जिसके कारण त्वचा डल हो सकती है, इसीलिए त्वचा को न तो हाथ लगाना चाहिए और न ही खींचना चाहिए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।