24 घण्टे ऑनलाइन

दिन के अनुसार साथ में रखें ये फूल, कदम चूमेंगी सफलता

ज्योतिष शास्त्र में ऐसी बहुत सी बातों का उल्लेख मिलता है, जिनको करने से व्यक्ति अपने जीवन में कामयाबी और सुख-समृद्धि पा सकता है. इन्हीं में से एक है गुड लक के लिए अपनी जेब में फूल (flowers) रखना. वास्तु शास्त्र कहता है…

24GhanteOnline
February 7, 2025
3 min read

ज्योतिष शास्त्र में ऐसी बहुत सी बातों का उल्लेख मिलता है, जिनको करने से व्यक्ति अपने जीवन में कामयाबी और सुख-समृद्धि पा सकता है. इन्हीं में से एक है गुड लक के लिए अपनी जेब में फूल (flowers) रखना. वास्तु शास्त्र कहता है कि फूलों (flowers) में हमारे आसपास की नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने की शक्ति होती है,और फूलों से पॉजिटिव एनर्जी भी बढ़ती है. ऐसे में यदि आप शुभ काम करने जाने से पहले अपनी जेब में कुछ खास फूल रखते हैं, तो आपके द्वारा किया गया वह काम अवश्य पूरा होगा. इंदौर के रहने वाले पंडित कृष्णकांत शर्मा, ज्योतिष एवं वास्तु सलाहकार बता रहे हैं दिन के हिसाब से आप अपनी जेब में कौन सा फूल रख सकते हैं.

-ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित किया गया है. ज्योतिष शास्त्र में कहा गया है कि यदि रविवार के दिन आप किसी शुभ काम के लिए घर से बाहर निकल रहे हैं, तो आप अपनी जेब में आक का फूल रख सकते हैं. यह फूल आपके गुडलक को मजबूत करता है और इससे आपको अपने कार्य में सफलता मिलती है.

-ज्योतिष शास्त्र में सोमवार का दिन चंद्र देव को समर्पित है. ऐसा माना जाता है कि चंद्रमा का संबंध व्यक्ति के हृदय या मन से होता है. सोमवार के दिन आप अपनी जेब में लेवेंडर का फूल रख सकते हैं. ये फूल आपकी परेशानियां दूर करने में सहायक हो सकता है.

-मंगलवार का दिन बजरंगबली हनुमान के साथ मंगल ग्रह से संबंध रखता है. मंगल को हम लाल ग्रह के नाम से भी जानते हैं. यदि आप किसी शुभ कार्य के लिए घर से मंगलवार के दिन निकल रहे हैं, तो अपने साथ लाल रंग के गुलाब रख सकते हैं.

-बुधवार का संबंध बुध ग्रह से होता है. ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि के देवता के रूप में जाना जाता है. ऐसा माना जाता है कि यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में बुध ग्रह कमजोर हो, तो उस व्यक्ति का पढ़ने लिखने में मन नहीं लगता और उसकी दिमागी हालत भी ठीक नहीं होती. ऐसे में बुधवार के दिन आप अपनी जेब में कुमुद मतलब लिली का फूल रख सकते हैं.

-गुरुवार के दिन देवताओं के गुरु बृहस्पति का दिन माना जाता है. ऐसा मानते हैं कि पृथ्वी पर हर शुभ काम में गुरु बृहस्पति की उपस्थिति जरूर होनी चाहिए. यदि इस दिन आप किसी कार्य से घर से निकल रहे हैं, तो आप अपनी जेब में कमल का फूल रख सकते हैं.

-शुक्रवार का संबंध शुक्र ग्रह के साथ होता है. ज्योतिष में शुक्र ग्रह को सुख-सुविधाओं का स्वामी माना गया है. शुक्रवार के दिन आप अपनी जेब में वॉलेट रंग का फूल रख सकते हैं.

-शनिवार का संबंध शनिदेव के साथ माना जाता है. शनि देव न्याय के देवता हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि देव को गहरा नीला और काला रंग बहुत पसंद है. इस दिन यदि आप अपनी जेब में नीले रंग के लाजवंती के फूल रखेंगे, तो यह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…