24 घण्टे ऑनलाइन

ऑफिस में रखें ये चीज, कदम में चूमेगी सफलता

कछुआ (Turtle) एक उभयचर जीव है जो पानी और जमीन दोनों जगह जीवित रह सकता है. शास्त्रों में कछुए का अत्यंत महत्व बताया गया है. मान्यता है कि घर में कछुआ (Turtle) रखने से परिवार के सदस्यों (Family Members) में प्रेम भाव बना…

24GhanteOnline
July 5, 2025
2 min read

कछुआ (Turtle) एक उभयचर जीव है जो पानी और जमीन दोनों जगह जीवित रह सकता है. शास्त्रों में कछुए का अत्यंत महत्व बताया गया है. मान्यता है कि घर में कछुआ (Turtle) रखने से परिवार के सदस्यों (Family Members) में प्रेम भाव बना रहता है.

उनकी तरक्की होती है और साथ ही घर में खुशियां भी आती हैं. कछुआ रखने से घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती. बहुत से लोग ऐसे हैं जो घर में कछुआ लेकर आते हैं लेकिन इस बात की जानकारी नहीं होती है कि कछुए को रखने का सही तरीका क्या है.

आइए हम बताते हैं कि किस तरह घर में कछुए को रखा जाए, जिससे आपको किसी भी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े और साथ ही आपके घर में धन की कमी ना हो.

घर और ऑफिस में रखें कछुआ


ऑफिस और घर के अंदर कछुआ रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. मान्यता के अनुसार भगवान विष्णु ने कच्छप रूप में अवतार लिया था. जिसे कूर्म अवतार भी कहा जाता है. कहते हैं घर या ऑफिस में कछुआ रखने से रुके हुए कार्य संपन्न हो जाते हैं और व्यक्ति को हर दिशा में सफलता प्राप्त होती है.

पानी में ही रखें कछुआ


लंबे समय तक जीवित रहने वाला कछुआ एकमात्र जीव है. धातु से निर्मित कछुए को आप अपने घर में पूजा वाले स्थान पर रख सकते हैं. एक बात का हमेशा ध्यान रखें कि कछुए को कभी भी बिना पानी के ना रखें. उसे पानी में रखना ही शुभ माना गया है. इससे आपके घर में सुख समृद्धि व सफलता आती है.

उत्तर दिशा में रखें कछुआ


कछुए को उत्तर दिशा में रखना शुभ माना गया है, क्योंकि उत्तर दिशा माता लक्ष्मी की दशा मानी जाती है. इस दिशा में कछुए को रखने से व्यापार में सफलता और धन लाभ होता है साथ ही शत्रुओं का नाश होता है.

क्रिस्टल का कछुआ रखें


अगर आर्थिक परेशानी का सामना कर रहे हों तो क्रिस्टल का कछुआ लाना चाहिए. कछुए का मुख हमेशा घर के अंदर की तरफ रखना लाभकारी होता है.

बेडरूम में न रखें


इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि कछुए को ड्राइंग रूम में रखें. कछुए को कभी भी बेडरूम में नहीं रखना चाहिए. इससे इसका नकारात्मक प्रभाव घर और घर के सदस्यों पर पड़ता है. (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…