इस दिशा में रखें दवाइयां, रोग हो जाएंगे छूमंतर
कहा जाता है कि जान है तो जहान है. आपकी सेहत अच्छी है, तो सबकुछ अच्छा है. सेहत को प्राथमिकता देनी चाहिए. वास्तुशास्त्र में वस्तुओं का संबंध दिशा और ऊर्जा से है. नकारात्मक ऊर्जा (Negative Energy) ही हमें बीमार करती है.…
कहा जाता है कि जान है तो जहान है. आपकी सेहत अच्छी है, तो सबकुछ अच्छा है. सेहत को प्राथमिकता देनी चाहिए. वास्तुशास्त्र में वस्तुओं का संबंध दिशा और ऊर्जा से है. नकारात्मक ऊर्जा (Negative Energy) ही हमें बीमार करती है. बीमार होने पर हम दवाएं (Medicines) लेते हैं और ठीक हो जाते हैं. लेकिन कई बार हम दवाओं को घर में कहीं पर भी रख देते हैं.
दवाएं सेहत को ठीक करने के लिए होती हैं, लेकिन वास्तुशास्त्र के अनुसार उनको उनकी सही जगह पर नहीं रखते हैं, तो उससे स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं (Health Issues) हो सकती हैं. आइए जानते हैं कि दवाओं को घर में कहां पर रखना चाहिए.
- घर का ईशान कोण यानी उत्तर पूर्व का कोण. उत्तरी ईशान कोण को स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है. आप अपनी दवाइयां या प्राथमिक उपचार बॉक्स को इस दिशा में रख सकते हैं.
- उत्तरी ईशान कोण में दवाइयां रखने से इनका उपयोग प्रभावी होगा, रोग में जल्द लाभ मिल सकता है.
- आप दवाइयां या प्राथमिक उपचार बॉक्स को उत्तर या उत्तर पूर्व दिशा में भी रख सकते हैं. इससे सेहत पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है।
- वायव्य कोण यानी उत्तर और पश्चिम के कोण वाली दिशा में दवाइयों को रखने से उनका असर देर से हो सकता है. उन दवाओं से देरी में स्वास्थ्य लाभ मिलता है.
- दक्षिण पूर्व या दक्षिण दिशा में दवाओं को रखने से बचना चाहिए. यहां दवाएं न रखें, तो अच्छा रहेगा.
- घर के किचन में दवाइयां नहीं रखनी चाहिए. इससे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है.
- राहु-केतु का संबंध रसायनों से माना जाता है. इस वजह से दवाइयों को कहीं भी टेबल आदि पर न रखें. राहु-केतु का दुष्प्रभाव सेहत को प्रभावित कर सकता है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
