24 घण्टे ऑनलाइन

इस दिशा में रखें कंप्यूटर, चमक सकती है आपकी किस्मत

आज के समय में न केवल ऑफिस का सारा काम बल्कि घरेलु खरीदारी तक कंप्यूटर (Computer) पर ही होती है। कंप्यूटर हर काम में मदद करता है। आधुनिक समय में तो यह तक माना जाने लगा है कि जो काम 50 आदमी मिलकर करते हैं, वो काम अकेला…

24GhanteOnline
January 13, 2025
2 min read

आज के समय में न केवल ऑफिस का सारा काम बल्कि घरेलु खरीदारी तक कंप्यूटर (Computer) पर ही होती है। कंप्यूटर हर काम में मदद करता है। आधुनिक समय में तो यह तक माना जाने लगा है कि जो काम 50 आदमी मिलकर करते हैं, वो काम अकेला कंप्यूटर बड़ी आसानी से कर देता है। हर कोई इस टेक्नोलॉजी की मदद लेना पसंद करता है। यह घर का अभिन्न अंग बन चुका है। लैपटॉप और कंप्यूटर (Computer) के बिना रहने की तो कोई कल्पना भी नहीं कर सकता।

जैसे घर की हर वस्तु से संबंधित वास्तु है, उसी तरह लैपटॉप (Laptop) और कंप्यूटर (Computer) की दिशा और स्थिति भी सही होनी चाहिए। क्या आपको पता है कि घर-आफ़िस में रखे लैपटॉप और कंप्यूटर में भी दोष हो सकता है। अगर आप कंप्यूटर को सही दिशा में नहीं रखते तो आपके करियर में अड़चनें आनी शुरू हो जाती हैं।

अगर आपका लैपटॉप अथवा कंप्यूटर उत्तर दिशा में रखा हुआ है तो ये करियर के लिहाज से अच्छा है। काम के प्रति रुझान और एकाग्रता बढ़ेगी। जो लोग असमंजस की स्थिति में रहते हैं। कोई भी फैसला लेने में उनका मन स्टेबल नहीं हो पाता। इस दिशा में काम करने से उनके भीतर चल रहे सभी भ्रम समाप्त हो जाते हैं। उनकी सोच में सकारात्मक परिवर्तन आने शुरु हो जाते हैं, नकारात्मकता उससे कोसों दूर रहती है। इस दिशा में टीवी का न होना अच्छा है और यदि कोई म्यूजिक सिस्टम भी नहीं रखा है तो और भी उचित है। यहां उत्तर की ओर पूर्व से पूर्व तक की तरंगें सुचारू रूप से कार्य करेंगी। यह अवश्य ध्यान दें कि घर में अथवा कार्यालय में इस कोने में पूरी तरह साफ-सफाई हो।

लैपटॉप अथवा कंप्यूटर (Computer) चाहे बच्चों के लिए लगा हो या बड़ों के लिए दक्षिण और पश्चिम दिशा सबसे बैस्ट हैं। अगर आप वर्क फ्रॉम होम पर हैं या बच्चों को पढ़ाई करनी है। दोनों ही स्थितियों में कंसंट्रेशन अच्छी बनेगी।

जो लोग कंप्यूटर पर धार्मिक कार्य करते हैं, उनके लिए दक्षिण दिशा सबसे बढ़िया है।

घर-ऑफिस में लैपटॉप अथवा कंप्यूटर पूर्व पश्चिम दिशा में कभी न रखें। इससे आपको काम में समस्याएं आनी शुरू हो जाएंगी। इस दिशा में बैठकर काम करने से आपका कंप्यूटर जल्दी खराब होता है और भी कई परेशानियां आने लगती हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।