24 घण्टे ऑनलाइन

बालकनी में रखें ये चीज़ें, धन-प्रतिष्ठा में होगा इजाफा

घर में सकारात्मक ऊर्जा, जीवन में समृद्धि पाने के लिए वास्तु शास्त्र में कई तरह के उपाय बताए गए हैं. वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर में रखी हर एक चीज हमारे जीवन पर प्रभाव डालती है. ऐसे में सभी चीजों को सही जगह रखने के साथ…

24GhanteOnline
February 19, 2025
2 min read

घर में सकारात्मक ऊर्जा, जीवन में समृद्धि पाने के लिए वास्तु शास्त्र में कई तरह के उपाय बताए गए हैं. वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर में रखी हर एक चीज हमारे जीवन पर प्रभाव डालती है. ऐसे में सभी चीजों को सही जगह रखने के साथ ही सही दिशा में रखना जरूरी होता है. घर की बालकनी भी वास्तु के हिसाब से महत्वपूर्ण है. कुछ चीजों को बालकनी में रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. धन की कमी दूर होती है और परिवार में खुशियों का माहौल बना रहता है. आइए जानते हैं पंडित इंद्रमणि घनस्याल से घर की बालकनी में कौन सी चीज़ों का रखना शुभ माना जाता है.

तांबे का सूरज ( copper sun) 


धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तांबा धातु का संबंध सूर्य और मंगल ग्रह से होता है. ऐसे में घर की बालकनी में तांबे का सूरज ( copper sun) जरूर रखना चाहिए. वास्तु के हिसाब से तांबे के सूरज को बालकनी की पूर्व दिशा में लगाना शुभ होता है. इससे ना केवल घर में नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है, बल्कि आर्थिक समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है.

तुलसी का पौधा


हिंदू धर्म के अनुसार, तुलसी के पौधे में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है, इसलिए घर की बालकनी में तुलसी का पौधा लगाना शुभ होता है. वास्तु शास्त्र के हिसाब से तुलसी का पौधा बालकनी की पूर्व दिशा में लगाना चाहिए. इससे वास्तु दोष समाप्त होते हैं. साथ ही, धन की कमी दूर होती है और आय में वृद्धि होती है.

मनी प्लांट


धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, उत्तर दिशा में कुबेर देव निवास करते हैं, इसलिए मनी प्लांट को भी घर की बालकनी की उत्तर दिशा में लगाना चाहिए. मनी प्लांट लगाने से धन लाभ के योग बनते हैं.

लाफिंग बुद्धा


घर की बालकनी में लाफिंग बुद्धा रखना शुभ माना जाता है. इससे रिश्तों में मिठास आती है. परिवार में खुशियों का माहौल बना रहता है. घर में सुख और समृद्धि का वास होता है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।