इन जगहों पर रखें टॉय बास्केट, बच्चों के स्वास्थ को मिलेगा लाभ
बच्चों की वजह से घर खिलौनों (Toys) से भरा रहता है। बच्चों को खिलौनों से खेलना बहुत अच्छा लगता है। ऐसे में मां-बाप बच्चों के लिए आए दिन नए खिलौने लेकर आते रहते हैं। इन खिलौनों को रखने के लिए टॉय बास्केट का मां-बाप…

बच्चों की वजह से घर खिलौनों (Toys) से भरा रहता है। बच्चों को खिलौनों से खेलना बहुत अच्छा लगता है। ऐसे में मां-बाप बच्चों के लिए आए दिन नए खिलौने लेकर आते रहते हैं। इन खिलौनों को रखने के लिए टॉय बास्केट का मां-बाप इस्तेमाल करते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार टॉय बच्चों के खेलने की चीज है, इसलिए उनकी एनर्जी इससे प्रभावित होती है। ऐसे में टॉय बास्केट (Toy Baskets) को वास्तु शास्त्र के हिसाब सही जगह रखा जाना चाहिए। इस लेख में वास्तुशास्त्री डॉ. आनंद भारद्वाज ने बताया कि किड्स रूम के अलावा टॉय बास्केट (Toy Baskets) को कहां-कहां रख सकते हैं।
उत्तर-पश्चिम दिशा में रखें
आप अपने बच्चों के लिए बहुत सारे टॉयस लेकर आए हैं। अब समस्या हो रही है कि उनको किड्स रूम में नहीं रखा जा सकता है। ऐसे में उनको उत्तर-पश्चिम दिशा में रख सकते हैं। इस दिशा में रखने की जगह नहीं बची है, तो पश्चिम के मध्य या फिर दक्षिण-पूर्व की पूर्व या उत्तर दिशा में इसको रखा जा सकता है।
अलमारी में रखें
बच्चों के टॉयज के लिए घर में ड्राइंग रूम और लॉबी भी अच्छी मानी जाती है। आप इनमें उनके टॉयज को संभाल कर रख सकते हैं। ड्राइंग रूम और लॉबी पश्चिम या दक्षिण दिशा में बनी है, तो आराम से इनमें टॉयज को रख सकते हैं।
इस दिशा में ना रखें
आप जगह कम होने पर बच्चों के टॉयज या टॉय बास्केट (Toy Baskets) को दक्षिण-पश्चिम दिशा के कमरों में न रखें। यह आपके बच्चों को टॉयज से दूर कर देगा। यह उनके स्वास्थ के लिए भी परेशानी करने वाला होगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
