24 घण्टे ऑनलाइन

इन तरीकों से अपने आधार पर लगाएं सेफ्टी लॉक, 1 छोटी सी लापरवाही से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

हर छोटे से बड़े काम के लिए Aadhaar की जरूरत पड़ती है, यही वजह है कि अब स्कैम करने वालों ने आधार से जुड़े स्कैम कर लोगों का बैंक अकाउंट खाली करना शुरू कर दिया है. बैंक अकाउंट, पैन कार्ड से लेकर मोबाइल नंबर तक हर जगह आधार…

24GhanteOnline
December 20, 2025
3 min read

हर छोटे से बड़े काम के लिए Aadhaar की जरूरत पड़ती है, यही वजह है कि अब स्कैम करने वालों ने आधार से जुड़े स्कैम कर लोगों का बैंक अकाउंट खाली करना शुरू कर दिया है. बैंक अकाउंट, पैन कार्ड से लेकर मोबाइल नंबर तक हर जगह आधार जुड़ा हुआ है. ऐसे में ये जानना बेहद ही जरूरी है कि आखिर Aadhaar Card को किस तरह से सुरक्षित रखा जाए? UIDAI ने आधार की सेफ्टी के लिए ऑनलाइन कुछ ऐसे टूल्स दिए हैं जो बहुत ही काम के हैं, बहुत से लोगों को इन टूल्स की जानकारी है लेकिन अब भी बहुत से लोगों को इन टूल्स का पता नहीं है.
एक छोटी सी लापरवाही भी स्कैमर्स को अकाउंट खाली करने का मौका दे सकती है. आप भी अगर आधार कार्ड को सुरक्षित रखने का तरीका नहीं जानते हैं तो हमारे साथ अंत तक बने रहिए क्योंकि हम आपको बताएंगे कि कैसे आप आधार और अपने बैंक अकाउंट में पड़े पैसे को सुरक्षित रख सकते हैं?

Biometric Lock


UIDAI की साइट पर बायोमेट्रिक (उंगली और आंखों के स्कैन डेटा) को लॉक कर सकते हैं, ये ऑप्शन भी आधार सर्विस में ही मिलेगा. एक बार लॉक करने के बाद कोई भी AePS (Aadhaar Enabled Payment System) के लिए आधार का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा जिससे फ्रॉड की संभावना बहुत ही कम हो जाएगी.

Aadhaar Lock और Unlock करें


आधार पर ताला लगाने या फिर हटाने के लिए UIDAI की आधिकारिक साइट पर जाएं और फिर होमपेज पर नजर आ रहे My Aadhaar सेक्शन में आधार सर्विस में जाएं. यहां आपको आधार लॉक/अनलॉक करने का विकल्प मिलेगा, इस विकल्प की मदद से आप चाहे तो आधार को लॉक या फिर अनलॉक कर सकते हैं. अब आप भी सोच रहे होंगे कि इससे फायदा क्या है? फायदा है जनाब, एक बार आधार लॉक हो जाने के बाद कोई भी चाहकर भी आधार ऑथेंटिकेशन नहीं कर पाएगा.

Masked Aadhaar


होटल में चेक इन करना हो या फिर कभी किसी को किसी सर्विस के लिए आधार देने की जरूरत पड़े तो आप UIDAI की ऑफिशियल साइट के जरिए ये खास आधार डाउनलोड कर सकते हैं. अब आप पूछेंगे कि इसमें क्या खास है…? खास ये है कि इसमें सिक्योरिटी के लिए पूरा आधार नंबर नहीं दिखाई देता, केवल आखिरी के कुछ ही अंक दिखाई देते हैं और बिना फुल आधार नंबर के रिस्क थोड़ा कम हो जाता है.

ध्यान दें: बैंक अधिकारी या फिर आधार ऑफिस से कोई भी कभी कॉल नहीं करता है, ऐसे में अगर कोई भी आपको कहे कि मैं बैंक या आधार ऑफिस से बात कर रहा हूं और आपके आधार से जुड़े काम के लिए ओटीपी की जरूरत है तो तुरंत कॉल काट दें और ओटीपी शेयर करने की गलती न करें.

Tags:Aadhaar

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।