24 घण्टे ऑनलाइन

केदारनाथ पैदल यात्रा पर ब्रेक, सोनप्रयाग-मुनकटिया के बीच मार्ग बंद

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा (Kedarnath Yatra ) मार्ग पर मुनकटिया क्षेत्र में पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण यात्रा मार्ग अवरुद्ध हो गया है।यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने एहतियातन मार्ग पर…

24GhanteOnline
July 2, 2026
1 min read
केदारनाथ पैदल यात्रा पर ब्रेक, सोनप्रयाग-मुनकटिया के बीच मार्ग बंद

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा (Kedarnath Yatra ) मार्ग पर मुनकटिया क्षेत्र में पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण यात्रा मार्ग अवरुद्ध हो गया है।यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने एहतियातन मार्ग पर यातायात और पैदल आवाजाही को तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से रोक दिया है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि मार्ग को जल्द खोलने के लिए संबंधित विभाग की टीमें जेसीबी मशीनों के साथ मलबा और बड़े पत्थर हटाने के कार्य में युद्धस्तर पर जुटी हैं। अधिकारियों ने कहा कि मार्ग पूरी तरह सुचारु और सुरक्षित होने के बाद ही यातायात पुनः शुरू किया जाएगा। तब तक श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और मार्ग खुलने की आधिकारिक सूचना का इंतजार करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें