कैटरीना कैफ ने फैंस को दिखाया बेटे की झलक, शेयर किया ये प्यारा सा पोस्ट
कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने इस साल अपना पहला मदर्स डे बेहद खास अंदाज में मनाया। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे विहान कौशल की पहली झलक शेयर की, जिसे देखकर फैंस बेहद भावुक हो गए। कैटरीना और विक्की कौशल ने 7 नवंबर…
कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने इस साल अपना पहला मदर्स डे बेहद खास अंदाज में मनाया। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे विहान कौशल की पहली झलक शेयर की, जिसे देखकर फैंस बेहद भावुक हो गए। कैटरीना और विक्की कौशल ने 7 नवंबर 2025 को अपने बेटे का स्वागत किया था और उसका नाम विहान कौशल रखा है।
कैटरीना (Katrina Kaif) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर घर के कुछ खास पलों की तस्वीरें शेयर कीं। इनमें एक तस्वीर में नन्हे विहान के छोटे-छोटे हाथ नजर आ रहे हैं, जिसमें वह बच्चों की मशहूर किताब 'द वेरी हंग्री कैटरपिलर' पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में गुलाबी फूलों का खूबसूरत गुलदस्ता और विक्की कौशल द्वारा लिखा गया एक प्यारा नोट नजर आया। नोट में लिखा था, "मेरी प्यारी, पहले मातृत्व दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! प्यार सहित, विहान और पापा कौशल।"
View this post on Instagram
कैटरीना की इस पोस्ट पर फैंस ने जमकर प्यार बरसाया। एक यूजर ने लिखा, "बहुत प्यारा... मां कैटरीना और नन्हे विहान को ढेर सारा प्यार।" वहीं कई लोगों ने दिल वाले इमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दी। बता दें कि कैटरीना और विक्की ने करीब दो साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2021 में शाही अंदाज में शादी रचाई थी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…
‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…
KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…
अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…
