काठमांडू मेयर ने इस्तीफा देकर चुनावी शंखनाद किया, केपी ओली को देंगे चुनौती
नेपाल की राजनीति में काठमांडू के मेयर बालेंद्र शाह ‘बालेन’ ( Balen Shah) सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने साल 2022 के स्थानीय चुनाव में बड़े राजनीतिक दलों को हराकर सबको चौंका दिया था। अब देश में 5 मार्च को होने वाले…

नेपाल की राजनीति में काठमांडू के मेयर बालेंद्र शाह ‘बालेन’ ( Balen Shah) सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने साल 2022 के स्थानीय चुनाव में बड़े राजनीतिक दलों को हराकर सबको चौंका दिया था। अब देश में 5 मार्च को होने वाले संसदीय चुनाव लड़ने का उन्होंने फैसला किया है। इस चुनाव में उतरने के लिए बालेन ने रविवार को मेयर पद से इस्तीफा दे दिया है। वो अपने पांच साल के कार्यकाल में से करीब साढ़े तीन साल ही पूरे कर पाए हैं। इसी के बाद अब वो चुनाव में उतरने जा रहे हैं जो बाकी उम्मीदवारों को कड़ी टक्कर देंगे।
नेपाल के कानून के मुताबिक, जो भी निर्वाचित प्रतिनिधि संसद का चुनाव लड़ना चाहता है, उसे पहले अपने पद से इस्तीफा देना होता है। इसी वजह से बालेन ( Balen Shah) ने पद छोड़ा। इस्तीफे के बाद वो काठमांडू के बनस्थली स्थित राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के दफ्तर पहुंचे। वो तीन हफ्ते पहले ही इस पार्टी में शामिल होने का फैसला कर चुके थे, लेकिन मेयर पद छोड़ने के बाद अब वो औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल हो गए हैं। इस पार्टी ने बालेन को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है।
बालेन ( Balen Shah) के करीबी सूत्रों के अनुसार, वो पूर्वी नेपाल के कोशी प्रांत के झापा-5 निर्वाचन क्षेत्र से आम चुनाव लड़ रहे हैं, जहां वो कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (एकीकृत मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के अध्यक्ष और हाल में प्रधानमंत्री के पद से अपदस्थ हुए के पी शर्मा ओली को चुनौती देंगे।
यह इलाका लंबे समय से केपी शर्मा ओली का गढ़ माना जाता है। ओली 4 बार नेपाल के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। उनके गढ़ में चुनाव लड़ने का फैसला कर बालेन ने मुकाबले को काफी बड़ा और कठिन बना दिया है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा
भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…
दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत
स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…
फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत
मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…
